एक्सप्लोरर

इनकम टैक्स रिटर्न भरना होगा अब और आसान, सहूलियत के लिए जारी हुआ नया 26AS फॉर्म

26 AS फॉर्म एक सालाना टैक्स स्टेटमेंट होता है. इस फॉर्म में आपकी ओर से दिए गए टैक्स और किसी भी संस्था की ओर से काटे गए टैक्स की सारी जानकारी दर्ज होती है.

इनकम टैक्स रिटर्न भरने वाले टैक्सपेयर्स की सहूलियत के लिए आयकर विभाग ने नया 26AS फॉर्म जारी किया है. इससे आयकर रिटर्न भरना और आसान हो जाएगा. आयकर विभाग के ट्वीट में कहा गया है कि इस नए फॉर्म से आईटीआर फाइल करने में काफी मदद मिलेगी.

क्या है 26 AS फॉर्म

यह एक सालाना टैक्स स्टेटमेंट होता है. इस फॉर्म मेंआपकी ओर से दिए गए टैक्स और किसी भी संस्था की ओर से काटे गए टैक्स की सारी जानकारी दर्ज होती है. आईटीआर फाइलिंग के वक्त इसकी जरूरत पड़ती है. पैन नंबर की मदद से आप यह फॉर्म इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट से निकाल सकते हैं.

नए 26AS फॉर्म में क्या है?

CBDT ने कहा है कि पहले किसी भी पैन के Form 26AS से उस टैक्सपेयर की TDS कटौती के साथ-साथ उसके टैक्स भुगतान और रिफंड जैसी जानकारी का पता चलता  था.  लेकिन अब संशोधित फॉर्म 26AS में टैक्सपेयर के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन से जुड़ा हर ब्योरा होगा. इसमें टैक्सपेयर्स के सभी बड़े फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के ब्योरे होंगे. इससे इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते समय  वे अपने हर फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन को याद कर पाएंगे.

नए संशोधित फॉर्म 26AS में प्रॉपर्टी और शेयर ट्रांजेक्शन की जानकारी भी शामिल की गई है. TDS-TCS डिटेल्स के अलावा कुछ और ट्रांजेक्शन, टैक्स पेमेंट आदि की जानकारी होगी. किसी टैक्सपेयर की तरफ से वित्त वर्ष में डिमांड-रिफंड से जुड़ी पूरी हो चुकी या पेंडिंग प्रक्रिया की जानकारी भी शामिल होगी. टैक्सपेयर्स को इसका ब्योरा आईटीआर में देना होगा. नया फॉर्म 26AS एक जून से प्रभाव में आ जाएगा.

ऐसे करें फॉर्म 26AS डाउनलोड

फॉर्म 26AS डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की  वेबसाइट पर जाएं. लॉगिन करें. माई अकाउंट सेक्शन में जाकर व्यू फॉर्म 26AS टैब कर क्लिक करें. क्लिक करते ही आप ट्रेसेज की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे. यहां असेसमेंट ईयर डाल कर आप स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं. डाउनलोड हुई फाइल पासवर्ड प्रोटेक्टेड होगी. आपका जन्म दिन ही पासवर्ड होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget