एक्सप्लोरर

Income Tax: UPI और Credit Card से भी कर सकते हैं इनकम टैक्‍स का भुगतान, जानिए क्‍या है प्राॅसेस

Income Tax Payment: आयकर विभाग की ओर से इनकम टैक्‍स के भुगतान के लिए नई सुविधा पेश की गई है, जिसके तहत यूपीआई और क्रेडिट कार्ड की मदद से भुगतान किया जा सकता है.

Income Tax Payment Through UPI and Credit Card: पिछले दो साल में आयकर विभाग ने आयकर रिटर्न फाइल (ITR Filing) करने की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए कई कदम उठाएं हैं. आयकर विभाग (Income Tax Department) ने फाॅर्म में सुधार से लेकर आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए नया पोर्टल भी डेवलप किया है. इन सभी बदलाव के अलावा, आयकर विभाग ने टैक्स पेमेंट (Tax Payment) का नया तरीका भी पेश किया है. अब टैक्सपेयर्स UPI और Credit Card से भी टैक्स का भुगतान कर सकते हैं. 

आयकर विभाग की ओर से पेश की गई सुविधा के तहत कोई भी टैक्सपेयर अथॉराइज्ड बैंक की ओर से जारी किए गए डेबिट कार्ड और 16 बैंकों के नेट बैंकिंग की मदद से NSDL की वेबसाइट पर टैक्स पेमेंट कर सकता है. ऐसे में अगर आपके पास इन बैंकों में अकाउंट नहीं है, तो आपको टैक्स भुगतान करने में समस्या हो सकती है, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. आयकर विभाग की ओर से पेश की गई नई सुविधा के तहत टैक्स का भुगतान डेबिट कार्ड के अलावा, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग सुविधा, पे-एट-बैंक काउंटर, यूपीआई और RTGS, NEFT से किया जा सकता है. 

UPI और क्रेडिट कार्ड से कैसे करें टैक्स का भुगतान? 
- सबसे पहले आप अपने लाॅग इन और पासवर्ड का उपयोग करके ई फाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करें.
- अब ई फाइल पोर्टल के मेनू से ई पे टैक्स विकल्प चुनें और नया भुगतान विकल्प पर क्लिक करें.
- आप किस तरह का टैक्स देना चाहते हैं, इसका चयन करके आगे बढ़ें. 
- अब आप असेसमेंट ईयर का चयन करें और उस वर्ष का चयन करें, जिसके लिए आप टैक्स पेमेंट कर रहे हैं. 
- इसके बाद टैक्स ब्रेकअप की जानकारी दें, जैसे टैक्स, सरचार्ज और सेस की जानकारी आदि. 
- अब आपके सामने क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग सुविधा, पे-एट-बैंक काउंटर, UPI और RTGS, NEFT पेमेंट विकल्प दिखाई देंगे.
- इसमें से किसी भी पेमेंट ऑप्शन का चयन करके टैक्स का भुगतान कर सकते हैं. 
- पेमेंट हो जाने के बाद ई- चालान डाउनलोड कर लें. आयकर विभाग आपको मेल और एसएमएस के माध्यम से टैक्स पेमेंट होने की जानकारी भी देगा. 

टैक्स पेमेंट पर कितना देना होता है चार्ज 
अगर आप एनएसडीएल और इनकम टैक्स की वेबसाइट से पेमेंट कर रहे हैं, तो आपको कोई भी चार्ज नहीं देना होता है. वहीं अगर आप नेट बैंकिंग से भुगतान कर रहे हैं तो अलग-अलग बैंकों की ओर कुछ चार्ज वसूल किए जाते हैं, जो 5 रुपये से लेकर 12 रुपये तक है. 

यह भी पढ़ेंः Common ITR Form: क्या है कॉमन इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म? टैक्सपेयर्स पर क्या होगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: 14% से छलांग लगाकर 140% तक कैसे पहुंचेगी सैलरी?
8th Pay Commission: 14% से छलांग लगाकर 140% तक कैसे पहुंचेगी सैलरी?
इंडियन लड़के ने बनाई 'जादुई चम्मच', US Shark Tank में की 3.3 करोड़ की डील
इंडियन लड़के ने बनाई 'जादुई चम्मच', US Shark Tank में की 3.3 करोड़ की डील
दिल्ली-NCR में कहां मिलते हैं सर्दियों के सबसे सस्ते कपड़े?
दिल्ली-NCR में कहां मिलते हैं सर्दियों के सबसे सस्ते कपड़े?
दुनिया के सबसे बड़े बैंकों की नई लिस्ट जारी, भारत के पड़ोसी देश ने गाड़े झंडे
दुनिया के सबसे बड़े बैंकों की नई लिस्ट जारी, भारत के पड़ोसी देश ने गाड़े झंडे

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget