एक्सप्लोरर

फर्जी HRA क्लेम अब होगा नामुमकिनः रिश्तेदार को रेंट देने का भी सबूत देना होगा

नई दिल्लीः अब हाउस रेंट क्लेम करने वालों के लिए एक और फरमान आ गया है. अगर आप सैलरी क्लास में हैं और टैक्स छूट पाने के लिए दिखाते हैं कि परिवार के किसी सदस्य के साथ किराये पर रहकर रेंट देते हैं तो आपको इसका सबूत देना होगा. यहां तक कि अगर कोई टैक्सपेयर ये दावा करता है कि मकान पत्नी के नाम पर है और वो पत्नी को किराया देता है तो इसका भी सबूत पेश करना पड़ेगा. हाल ही में खबर आई थी कि फर्जी रेंट स्लिप दिखाकर टैक्स छूट लेना अब संभव नहीं होगा वहीं अब इस आदेश से फर्जी एचआरए छूट लेने पर पेनल्टी देनी पड़ सकती है.

जानिए क्या है नया फैसला?

  • आप अपने रिश्तेदार को मकान का किराया देते हैं तो टैक्स छूट पाने के लिए आपको इसका सबूत देना होगा.
  • अगर आप एक टैक्सपेयर हैं और किराये के घर में रहते हैं तो आपको टैक्स बचाने के लिए रेंट स्लिप दिखानी होंगीं.
  • फैमिली मेंबर या रिश्तेदारों को किराया देना गैरकानूनी नहीं है लेकिन अगर सिर्फ टैक्स बचाने के लिए इसका फर्जी दावा करते है तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को आपका दावा खारिज करने का पूरा अधिकार है.
  • आप हाउस रेंट अलाउंस वाली छूट का दावा तभी कर सकते हैं जब जहां आप रह रहे हैं उस प्रॉपर्टी पर आपका मालिकाना हक न हो और वहां रहने के लिए आप सच में किराया चुका रहे हों.
फर्जी एचआरए क्लेम के दावे पाए जाने पर क्या करेगा आईटी विभाग? अगर आयकर अधिकारियों ने आपके दावे को गलत माना तो इनकम टैक्स पेमेंट में देरी की वजह से आपको एक्स्ट्रा पेमेंट पेनल्टी तो देनी ही पड़ेगी. इसके अलावा अपनी इनकम छुपाने के जुर्म में आप पर अलग से पेनल्टी भी लग सकती है.

क्यों आया ये फैसला? हाल ही में मुंबई इनकम टैक्स अपैलेट ट्रिब्यूनल ने एक टैक्सपेयर के हाउस रेंट अलाउंस के दावे को पर्याप्त सबूतों के अभाव में खारिज कर दिया. टैक्सपेयर ने दावा किया था कि वो अपना मां को किराया देती है. दरअसल टैक्स के दायरे में आने वाले लोग अपने पारिवारिक सदस्यों को किराया देने का दावा करके इनकम टैक्स में छूट पाने की कोशिश करते हैं. टैक्स बचाने के लिए सैलरी पाने वाले एचआरए का पूरा बेनेफिट लेते हैं भले ही वो परिवार या रिश्तेदारों के साथ बिना किराया चुकाए रहते हों.

हाउस रेंट क्लेम लेने के लिए क्या करें? अगर आप किसी रिश्तेदार के यहां रहते हैं और एक टैक्सपेयर हैं तो एक रेंट एग्रीमेंट बनवा लीजिए और अपने खाते से ही रिश्तेदार के खाते में रेंट ट्रांसफर कीजिए. माता-पिता या पत्नी को रेंट दिया जा सकता है. इससे टैक्सपेयर की एचआरए छूट के लिए एलिजिबिलिटी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, पर इसके लिए एचआरए क्लेम करने के नियमों को पूरा करना चाहिए जैसे सारे डॉक्यूमेंट-रेंट स्लिप या बैंक स्टेटमेंट आदि आपके पास होने चाहिए. अगर आप कानून की धारा 10 (13A) के तहत आयकर में छूट पाना चाहते हैं तो आप कैश का भुगतान बैंकिंग माध्यम से करें. इसके अलावा आप लीव ऐंड लाइसेंस अग्रीमेंट भी बनवाएं जो ज्यादा महंगा नहीं बनता है.

ये भी पढ़ें

फर्जी हाउस रेंट स्लिप लगाकर टैक्स बचाने वालों के लिए बुरी खबर !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: किस वेतन आयोग में कर्मचारियों की हुई थी सबसे कम वेतन वृद्धि, कितने बढ़े थे पैसे?
8th Pay Commission: किस वेतन आयोग में कर्मचारियों की हुई थी सबसे कम वेतन वृद्धि, कितने बढ़े थे पैसे?
Saving Tips: पैसे बचाने के लिए नहीं करनी पड़ेगी कंजूसी, अपनाएं ये आसान फाइनेंशियल टिप्स
पैसे बचाने के लिए नहीं करनी पड़ेगी कंजूसी, अपनाएं ये आसान फाइनेंशियल टिप्स
डीजल और ATF पर टैक्स बढ़ने से आपका फायदा है या नुकसान, सरकार क्यों लेती है बार-बार ऐसे फैसले
डीजल और ATF पर टैक्स बढ़ने से आपका फायदा है या नुकसान, सरकार क्यों लेती है बार-बार ऐसे फैसले
Top Banks: दुनिया के टॉप 10 में से 7 बैंक चीन के, अमेरिका और यूरोप से आगे, भारत कितना सुरक्षित? 
दुनिया के टॉप 10 में से 7 बैंक चीन के, अमेरिका और यूरोप से आगे, भारत कितना सुरक्षित?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget