एक्सप्लोरर

Where is my Refund: इन लोगों के खाते में आया इनकम टैक्स का पैसा, ऐसे चुटकियों में चेक करें ‘कहां अटका आपका रिफंड’

Know Your Refund Status: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने चालू असेसमेंट ईयर के लिए फाइल किए जा रहे इनकम टैक्स रिटर्न की प्रोसेसिंग शुरू कर दी है. आप पता कर सकते हैं कि आपके रिटर्न-रिफंड का क्या स्टेटस है...

Income Tax Refund Update: इनकम टैक्स रिटर्न भरने की प्रक्रिया जोर पकड़ चुकी है. जैसे-जैसे डेडलाइन करीब आ रही है, रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इस बीच एक अच्छी खबर यह आई है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने फाइल किए जा रहे रिटर्न की प्रोसेसिंग भी शुरू कर दी है. इसका मतलब हुआ कि टैक्सपेयर्स को रिफंड के पैसे मिलने लग गए हैं.

इतने लोगों का रिटर्न हुआ प्रोसेस

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पोर्टल पर अब तक 11.22 करोड़ इंडिविजुअल टैक्सपेयर रजिस्टर हुए हैं. चालू सीजन यानी असेसमेंट ईयर 2023-24 की बात करें तो अब तक करीब 1.33 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किए गए हैं. इनमें से करीब 1.26 इनकम टैक्स रिटर्न वेरिफाई भी किए जा चुके हैं. सबसे अच्छी बात है कि अब तक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 3,973 वेरिफाइड इनकम टैक्स रिटर्न को प्रोसेस भी कर दिया है.

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

आपको बता दें कि चालू सीजन में इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन 31 जुलाई है. इसका मतलब हुआ कि आपको 31 जुलाई से पहले अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर देना चाहिए. यहां एक और बात जान लेना जरूरी है कि रिटर्न फाइल करने भर से काम समाप्त नहीं हो जाता है, बल्कि इसे वेरिफाई करना भी जरूरी होता है. वेरिफाई करने के बाद ही रिटर्न भरने की प्रक्रिया पूरी होती है. इसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट रिटर्न को प्रोसेस करता है और सारी जानकारियां सही पाने पर टैक्सपेयर के द्वारा क्लेम किए गए रिफंड को टैक्सपेयर के अकाउंट में क्रेडिट कर देता है.

पांच आसान स्टेप में ऐसे चेक करें रिफंड का स्टेटस (A Step-By-Step Guide To Check Income Tax Refund Status):

स्टेप-1: सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल पर विजिट करें.
स्टेप-2: Quick Links ऑप्शन को सेलेक्ट करें.
स्टेप-3: ड्रॉपडाउन मेन्यू में आपको Know Your Refund Status दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
स्टेप-4: अब पैन पंबर, असेसमेंट ईयर और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां भरें.
स्टेप-5: आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा. उसे भर दें.

इतना करते ही आपको आपके इनकम टैक्स रिफंड का स्टेटस पता चल जाएगा. अगर आपके बैंक की जानकारियों में कोई गड़बड़ी होगी तो No Records Found का एरर मिल सकता है. इसलिए बेहतर है कि आप पहले ही अपने बैंक डिटेल्स को अच्छे से चेक कर लें, ताकि आपका रिफंड नहीं अटके.

ये भी पढ़ें: बिजनेस वुमन, महज 17 साल की उम्र में संभाला कारोबार और फ्रूटी को बना दिया हजारों करोड़ का ब्रांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Royal Stag, McDowell's पर मंडराया खतरा, शराब कंपनियों के दफ्तरों में छापेमारी
Royal Stag, McDowell's पर मंडराया खतरा, शराब कंपनियों के दफ्तरों में छापेमारी
नेपाल ने भारतीय बिस्किट पर लगाया बैन, PriyaGold को स्टॉक हटाने का आदेश
नेपाल ने भारतीय बिस्किट पर लगाया बैन, PriyaGold को स्टॉक हटाने का आदेश
आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए
आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget