एक्सप्लोरर

ITR फाइल करने के बाद कर रहे रिफंड का इंतजार? जानें कितने दिन में अकाउंट में आएंगे पैसे

ITR Filing: हर केस में रिफंड मिलने की समयसीमा अलग हो सकती है. कुछ मामलों में रिफंड कुछ ही दिनों के भीतर प्रॉसेस हो जाता है, जबकि कुछ मामलों में हफ्तों लग जाते हैं. 

ITR Filing: इनकम टैक्स रिटर्न भरने का प्रॉसेस शुरू हो चुका है. इस बार इसकी डेडलाइन 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर, 2025 कर दी गई है. हालांकि, अगर आप लास्ट डेट तक आईटीआर फाइल करने से चूक जाते हैं, तो आप पेनाल्टी और इंटरेस्ट के साथ 31 दिसंबर, 2025 तक इसे फाइल कर सकते हैं. 

धड़ाधड़ दाखिल किए जा रहे रिटर्न 

देशभर के टैक्सपेयर्स अपना आईटीआर फाइल कर रहे हैं. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक, 1 जुलाई तक 75,18,450 से ज्यादा आईटीआर रिटर्न फाइल हो चुके हैं और 71,11,836 रिटर्न वेरिफाई भी हो चुके हैं. इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के बाद टैक्सपेयर्स को रिफंड का बेसब्री से इंतजार रहता है. अब सवाल आता है कि रिफंड का पैसा कितने दिन में अकाउंट में आता है?

कितने दिनों में आता है रिफंड? 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहले ही यह बता चुकी हैं कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ऑटोमेशन और प्रॉसेस में सुधार के बाद अब अमूमन 10 दिनों के भीतर इनकम टैक्स रिफंड जारी कर दिया जा रहा है. हालांकि, हर केस में रिफंड मिलने की समयसीमा अलग हो सकती है. कुछ मामलों में रिफंड कुछ ही दिनों के भीतर प्रॉसेस हो जाता है, जबकि कुछ मामलों में हफ्तों लग जाते हैं. 

किन वजहों से रिफंड आने में होती है देरी? 

  • ITR के ई-वेरिफिकेशन के बिना रिफंड नहीं मिलेगा. 
  • पैन अगर आधार से लिंक नहीं है, तो रिफंड में देरी हो सकती है. 
  • अगर TDS डिटेल फॉर्म 26AS (टैक्स क्रेडिट स्टेटमेंट) से मेल नहीं खाती है, तो भी रिटर्न अटक सकता है क्योंकि इसकी फिर से जांच की जाती है. 
  • बैंक स्टेटमेंट में कोई गड़बड़ी होने जैसे कि अकाउंट नंबर के गलत होने या IFSC कोड में कुछ गलत होने से भी रिटर्न होल्ड हो सकती है. 
  • विभाग से भेजे गए नोटिस या ईमेल का जवाब नहीं देने से भी रिटर्न प्रॉसेस होने में और भी ज्यादा वक्त लगता है. 

इसलिए सिर्फ आईटीआर फाइल करना ही काफी नहीं है, बल्कि उसका ई-वेरिफिकेशन भी जरूरी है. आधार पर आए ओटीपी, नेट बैंकिंग और अन्य डिजिटल तरीकों से ऐसा आसानी से किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: 

निवेशकों को मालामाल बना रहा यह पेनी स्टॉक, दांव पर 2 लाख लगाने वाले आज बन गए हैं करोड़पति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget