एक्सप्लोरर

Income Tax Refund: इनकम टैक्‍स रिफंड जल्‍दी पाना चाहते हैं? जान लीजिए ये पांच महत्‍वपूर्ण बातें 

Income Tax Refund: आयकर विभाग की ओर से पांच ऐसी प्रमुख बातें बताई जा चुकी हैं, जिसके तहत आपके अकाउंट में रिफंड फटाफट भेज दिया जाएगा. 

Income Tax Return: आयकर विभाग की ओर से अभी भी रिटर्न फाइल किया जा रहा है. 31 जुलाई के बाद से जुर्माने के साथ इनकम टैक्‍स रिटर्न दाखिल करने की अनुमति दी जा रही है. 5 लाख रुपये सालाना इनकम वालों पर 5 हजार रुपये का जुर्माना और इससे कम वालों के लिए 1 हजार रुपये का पेनल्‍टी लगेगा. अगर अभी तक रिटर्न फाइल नहीं किया है तो कुछ इस तरह से कर सकते हैं, ताकि आपको रिफंड फटाफट मिल जाए. वहीं अगर आपने रिटर्न फाइल कर दिया है तो भी ये प्रॉसेस आपको जान लेना चाहिए. 

आयकर रिटर्न दाखिल करते समय टैक्‍सपेयर्स को रिफंड का इंतजार रहता है. ऐसे में अगर रिटर्न फाइल करने के दौरान सही प्रॉसेस का पालन करना आवश्‍यक है. इस प्रॉसेस से आप आसानी से रिफंड पा सकते हैं. आयकर विभाग भी टैक्‍सपेयर्स को ऐसे ही प्रॉसेस को फॉलो करने के लिए कहता है. आइए जानते हैं पूरा प्रॉसेस क्‍या है. 

सही फॉर्म का चयन 

सही फॉर्म का उपयोग यह तय करता है कि रिटर्न बिना किसी रुकावट के भेजा जाएगा. अगर गलत फॉर्म चुनते हैं तो दाखिल करने के बाद अतिरिक्त जांच और देरी हो सकती है. 

सटीक जानकारी 

अगर आप सटीक और पूरी जानकारी देते हैं तो रिफंड जल्‍द आपके खाते में आता है. बिना किसी परेशानी के रिफंड आपके अकाउंट में भेज दिया जाता है. हालांकि अगर आप पैन, बैंक डिटेल और अन्‍य जानकारी गलत देते हैं तो रिफंड में देरी हो सकती है. 

समय पर रिटर्न भरें 

अगर आप समय पर आईटीआर फाइल करते हैं तो आईटी विभाग आसानी से टैक्‍सपेयर के खाते में रिफंड जारी करता है. इसके साथ ही जुर्माना भी नहीं लगता है. 

वेरिफिकेशन करना आवश्‍यक 

अगर आईटीआर फाइल कर रहे हैं तो वेरिफिकेशन करना आवश्‍यक है. अगर आपका मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट आधार से लिंक है तो तो ई-वेरिफिकेशन कोड विकल्प चुन सकते हैं. वहीं अगर नेट बैंकिंग है तो पोर्टल आपको बैंक की साइट पर रीडायरेक्ट कर देगा. 

तुरंत वेरीफाई करें रिटर्न 

ऑनलाइन फाइलिंग और ई-वेरिफिकेशन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फाइलिंग तेज और अधिक कुशल है. रिटर्न दाखिल करने के तुरंत बाद ई-वेरीफाई किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें 

Railway Fare: रेलवे स्टेशनों का होगा कायापलट पर नहीं बढ़ेगा किराया, रेल मंत्री ने दिया भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget