एक्सप्लोरर

US Default Threat: आईएमएफ ने दी चेतावनी, कहा - अमेरिका ने किया डिफॉल्ट तो वैश्विक अर्थव्यवस्था को भुगतना होगा खामियाजा!

United States Debt Trap: अमेरिका के डेट डिफॉल्ट करने पर केवल अमेरिका ही नहीं पर बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. 

US Default Threat: अब तक आपने श्रीलंका, पाकिस्तान के कर्ज के डिफॉल्ट करने के बारे में सुना होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका भी कर्ज का भुगतान करने में डिफॉल्ट कर सकती है. ये कहना है अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का जिसने ये चेतावनी दी है. आईएमएफ का कहना है कि अमेरिका अपने कर्ज को चुकाने में डिफॉल्ट करता है तो इसका असर केवल अमेरिका पर  ही नहीं बल्कि इसका खामियाजा पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था को उठाना पड़ सकता है.  

आईएमएफ के कम्यूनिकेशन डायरेक्टर जूली कोजैक ने सभी पक्षों से जल्द से जल्द इसका समाधान निकालने की अपील करते हुए कहा कि हमारा अनुमान है कि अमेरिका के डेट डिफॉल्ट करने पर इसका बुरा नतीजा ना केवल अमेरिका पर बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी भुगतना पड़ सकता है. 

दरअसल अमेरिका में रिपब्लिकन और डेमोक्रैट्स कर्ज के स्तर को लेकर बंटे हुए हैं. अमेरिकी कांग्रेस में रिपब्लिकन की मांग है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन कर्ज की लिमिट बढ़ाने के एवज में बजट में कटौती पर सहमत हो. ऐसा नहीं हुआ तो अमेरिका पर डेट संकट गहरा सकता है. डेमोक्रैट्स चाहते हैं कि कर्ज की सीलिंग को बढ़ाया जाए. वे रिपब्लिकन पर अपना राजनीतिक एजेंडा को आगे बढ़ाने का आरोप लगा रहे हैं.  

आईएमएफ ने आगाह करते हुए कहा कि डिफॉल्ट करने पर उधार लेना महंगा तो होगा ही साथ वैश्विक अस्थिरता से लेकर और दूसरे आर्थिक असर भी देखने को मिल सकता है. जूली कोजैक ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में दुनिया ने कई झटकों का सामना किया है. ऐसे में अमेरिका के डिफॉल्ट करने की किसी भी संभावना को टाला जाना चाहिए. 

संसद के जरिए कर्ज लेने की सीमा को बढ़ाना हमेशा से होता रहा है. कांग्रेस के लिए अपने खर्च प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए ये जरुरी होता जिससे वो अपने दायित्यवों को पूरा कर सके. इसके लिए संसद से पहले ही मंजूरी ले ली जाती है.  लेकिन जब रिपब्लिकन ने पिछले साल के मध्यावधि चुनाव के दौरान प्रतिनिधि सभा में छोटे बहुमत से जीत हासिल की, तो कॉकस के दक्षिणपंथियों ने केविन मैककार्थी को उनके समर्थन के बदले में अमेरिका पर बढ़ते कर्ज से निपटने का दबाव डाला. 

बाइडेन प्रशासन ने कर्ज की सीमा पर बातचीत करने से इनकार कर दिया. जिसके बाद टकराव के हालात पैदा हो गए हैं. इससे लोगों के मन में ये डर समा गया है कि अमेरिका अपने कर्ज के भुगतान करने के दायित्वों को पूरा कर पाएगा कि नहीं. हालांकि माना जा रहा है कि बातचीत के जरिए इस गतिरोध को दूर करने की कोशिश की जाएगी. 

ये भी पढ़ें 

Adani-Hindenberg Issue: अडानी मामले की सुनवाई 15 मई तक के लिए टली, कोर्ट ने सेबी से कहा - जांच पूरी करने के लिए 6 महीने की मांग है अनुचित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pure Petrol Rate: 168 रुपए प्रति लीटर होगा प्योर पेट्रोल का रेट, एथेनॉल विवाद के बीच खुद नितिन गडकरी ने बताया
Pure Petrol Rate: 168 रुपए प्रति लीटर होगा प्योर पेट्रोल का रेट, एथेनॉल विवाद के बीच खुद नितिन गडकरी ने बताया
Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
Petrol- Diesel Price Today: 18 जुलाई को कितना महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें आपके शहर का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: 18 जुलाई को कितना महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें आपके शहर का ताजा रेट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget