एक्सप्लोरर

चीन को पीछे छोड़ेगी भारत की विकास दर, 2018 में 7.4% रहने का अनुमान: आईएमएफ

भारत की वृद्धि दर 2018 में 7.4 फीसदी रहेगी. आईएमएफ ने कहा कि इस दौरान चीन की विकास दर 6.8 फीसदी रहेगी. इस तरह भारत उभरती अर्थव्यवस्थाओं मे सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा.

नई दिल्लीः अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने यह अनुमान लगाया है कि भारत की वृद्धि दर 2018 में 7.4 फीसदी रहेगी. आईएमएफ ने कहा कि इस दौरान चीन की विकास दर 6.8 फीसदी रहेगी. इस तरह भारत उभरती अर्थव्यवस्थाओं मे सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2019 में भारत की वृद्धि दर 7.8 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है. हालांकि, पिछले साल नोटबंदी और जीएसटी की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था की चाल धीमी पड़ी थी.

आईएमएफ का अनुमान है कि 2018 में भारत की विकास दर 7.4 फीसदी रहेगी जबकि चीन की 6.8 फीसदी रहेगी. इस बीच, आईएमएफ ने कहा है कि विश्व अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ रही है और उसकी वृद्धि दर 2018 और 2019 में 3.9 फीसदी रहेगी.

डब्ल्यूईओ रिपोर्ट में अनुमान दावोस, स्विट्जरलैंड में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक शिखर बैठक के मौके पर अलग से जारी अपने ताजा विश्व आर्थिक परिदृश्य-वर्ल्ड इकनॉमिक आउटलुक में आईएमएफ ने ये अनुमान दिया है. डब्ल्यूईओ रिपोर्ट में भारत के 2018 और 2019 के लिए वृद्धि दर के अनुमान में अक्तूबर, 2017 के अनुमान की तुलना में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आईएमएफ ने कहा कि उस समय समान अवधि में चीन की विकास दर क्रमश: 6.6 फीसदी और 6.4 फीसदी रहने का अनुमान है.

आईएमएफ ने कहा कि उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए 2018 और 2019 में कुल विकास दर के अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

आईएमएफ ने कहा कि 2017 में वैश्विक उत्पादन की वृद्धि दर 3.7 फीसदी रहने का अनुमान है. यह 2016 की तुलना में आधा फीसदी ज्यादा है. विकास दर में बढ़ोतरी व्यापक रही हे. यूरोप और एशिया में विकास दर में बढ़ोतरी हैरान करने वाली है. आईएमएफ ने 2018 और 2019 में वैश्विक विकास दर के अनुमान को 0.2 फीसदी बढ़ाकर 3.9 फीसदी कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget