एक्सप्लोरर

Coronavirus संकट के चलते IMF की चेतावनी, कहा- 2009 से भी बड़ी वैश्विक मंदी आ सकती है

Coronavirus संकट के चलते IMF की तरफ से और परेशान करने वाली खबर आई है. आईएमएफ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि ग्लोबल इकोनॉमी में 2009 से भी बड़ी मंदी आ सकती है.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस या कोविड-19 के आतंक की चपेट में आने के बाद दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन घोषित हो चुका है. कल भारत में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों यानी 14 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन का एलान कर दिया है. दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था के हालात बड़ी तेजी से खराब हो रहे हैं और ऐसे में आईएमएफ यानी अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने जो आशंका जताई है वो और परेशान करने वाली है.

2009 से बड़ी मंदी आ सकती है IMF चीफ क्रिस्टालीना जॉर्जीवा ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के कारण ग्लोबल इकोनॉमी एक विशाल संकट का सामना कर रही है और इससे वैश्विक मंदी आना तय है. ये नुकसान इतना बड़ा हो सकता है कि साल 2009 से भी बड़ी आर्थिक मंदी की आशंका है. आईएमएफ ने कहा है कि इससे निपटने के लिए देशों को अभूतपूर्व कदम उठाने की जरूरत है.

G-20 देशों के साथ बैठक के बाद दिया अनुमान आईएमएफ चीफ क्रिस्टालीना जॉर्जीवा ने सोमवार को जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंकों के प्रमुखों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की थी. उन्होंने यह भी कहा कि इस साल वैश्विक विकास दर निगेटिव रहेगी यानी 2020 के लिए आउटलुक निगेटिव है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी आना तय है.

उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों के लिए ज्यादा चुनौती बता दें कि कोरोना वायरस की शुरुआत से ही भारत और कई उभरते बाजारों से वैश्विक निवेशकों ने करीब 83 अरब डॉलर का निवेश निकाल लिया है जिसके चलते इन देशों की इकोनॉमी पर बुरा असर पड़ रहा है और इसी को ध्यान में रखते हुए आईएमएफ ने ये भी कहा है कि विकसित देशों के मुकाबले विकासशील और छोटे देशों पर इस कोविड-19 महामारी का ज्यादा बुरा असर पड़ेगा. इसके चलते विकसित और अमीर देशों को ऐसी इकोनॉमी वाले देशों की मदद करनी चाहिए.

साल 2021 में सुधार की संभावना आईएमएफ कम आय वाले देशों को लेकर खासतौर पर चिंतित है और इनको लोन मुहैया कराने के लिए वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर काम कर रहा है. ग्लोबल इकोनॉमी में मंदी आना तय है लेकिन साल 2021 में स्थिति में सुधार आ सकता है. हालांकि इसके लिए जरूरी है कि कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण पर जल्द से जल्द काबू पाया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में Dominos पर एक्शन, नवरात्र में नॉन वेज का मामला, आउटलेट बंद
यूपी में Dominos पर एक्शन, नवरात्र में नॉन वेज का मामला, आउटलेट बंद
दिल्ली दशहरा: 40 लाख में तैयार हुआ 221 फीट ऊंचा गगनचुंबी रावण, लगा है 7 टन लोहा
दिल्ली दशहरा: 40 लाख में तैयार हुआ 221 फीट ऊंचा गगनचुंबी रावण, लगा है 7 टन लोहा
सोने में बड़ी गिरावट, अब कितनी कम हुई कीमत; जानें 10 ग्राम 24 कैरेट का रेट
सोने में बड़ी गिरावट, अब कितनी कम हुई कीमत; जानें 10 ग्राम 24 कैरेट का रेट
'Season End Sale', IDBI बैंक की बिक्री पर अखिलेश का निशाना, वित्त मंत्री बिफरी
'Season End Sale', IDBI बैंक की बिक्री पर अखिलेश का निशाना, वित्त मंत्री बिफरी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget