एक्सप्लोरर

IKIO Lighting IPO: 66.30 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ IKIO Lighting का आईपीओ, स्टॉक एक्सचेंज पर बंपर लिस्टिंग के आसार

IKIO Lighting IPO Price Band: आईपीओ के जरिए 606.5 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य कंपनी ने रखा था. लेकिन करीब 40,000 करोड़ रुपये आवेदन में कंपनी को मिले हैं.

IKIO Lighting IPO: IKIO Lighting का आईपीओ 2023 में अब तक सबसे सफलतम आईपीओ साबित हुआ है. निवेशकों की तरफ से मिले जबरदस्त रेस्पांस के चलते आईपीओ 66.30 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ है.संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व कोटा तो 150 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है. आईपीओ को मिले इस रेस्पांस के बाद स्टॉक एक्सचेंज पर धमाकेदार लिस्टिंग की उम्मीद की जा रही है.  

गुरुवार को IKIO Lighting के आईपीओ में निवेश का आखिरी दिन था. बीएसई डेटा के मुताबिक संस्थागत निवेशकों के लिए 42,42,592 शेयर्स ऑफर किया गया था और ये 163.38 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ है. इस कैटगरी में 69,40,10,148 शेयर्स के लिए आवेदन आए हैं.  गैर-संस्थागत निवशकों के लिए 32,94,445 शेयर्स ऑफर किया गया था.  और ये कैटगरी 63.35 गुना सब्सक्राइब हुआ है. और कुल 20,87,14,480 शेयर्स के लिए आवेदन आये हैं. रिटेल निवेशकों के लिए 76,87,037 शेयर्स रिजर्व रखा गया है और इस कैटगरी में 10,65,64,068 शेयर्स के लिए आवेदन मिला है और ये कैटगरी 13.86 गुना सब्सक्राइब हुआ है.

IKIO Lighting ने आईपीओ के जरिए 606.5 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था. लेकिन करीब 40,000 करोड़ रुपये आवेदन में कंपनी को मिले हैं. आईपीओ में  फ्रेश इश्यू के जरिए 350 करोड़ रुपये और ऑफर फॉर सेल (Offer For Sale) के जरिए 90 लाख शेयर्स ऑफर किया गया है. कंपनी ने 270 - 285 रुपये प्रति शेयर आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स किया है. IKIO Lighting ने एंकर निवेशकों (Anchor Investors) से 182 करोड़ रुपये जुटाये हैं. करीब 16 फंड्स ने आईपीओ में निवेश किया है. एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, Goldman Sachs, मालाबार इंडिया फंड और  Mirae Asset Global जैसे एंकर निवेशक इस सूची में शामिल हैं. 

IKIO Lighting की बीएसई (BSE) और एनएसई ( NSE) पर लिस्टिंग प्रस्तावित है. ग्रे मार्कट में IKIO Lighting का आईपीओ करीब 40 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. ऐसे में जिन निवशकों को शेयर अलॉट किए जायेंगे उन्हें शानदार लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद है. 

आईपीओ (IPO) के जरिए जुटाये जा रहे रकम में से कंपनी 50 करोड़ रुपये कर्ज लौटाने पर खर्च करेगी. 212.31 करोड़ रुपये के जरिए कंपनी सब्सिडियरी कंपनी IKIO Solution के जरिए नोएडा में नया प्लांट लगाएगी. बाकी बचे रकम को जनरल कॉरपोरेट कार्यों पर खर्च किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें 

RBI News: 16 दिनों में 2000 रुपये के 50% नोट्स बैंकिंग सिस्टम में वापस, 1,000 रुपये के नोट लाने की संभावना से गवर्नर ने किया इंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget