एक्सप्लोरर

IKEA पर लगा जुर्माना, 20 रुपये का बैग बेचने के चक्कर में कंपनी को लग गया चूना 

Fine on IKEA: अदालत ने माना कि आईकिया ने जबरदस्ती बैग बेचकर करोबार करने के गलत तरीके आजमाए. इसके एवज में उसे उमभोक्ता को हर्जाना देना पड़ेगा. 

Fine on IKEA: दिग्गज होम फर्निशिंग कंपनी आईकिया (IKEA) को जबरदस्ती बैग बेचने के चक्कर में कार्रवाई का सामना करना पड़ा है. उपभोक्ता अदालत ने स्वीडन की फर्नीचर रिटेल कंपनी आईकिया 20 रुपये का बैग बेचने के बदले में कंज्यूमर को 3000 रुपये वापस करने का आदेश सुनाया है. इसमें 1000 रुपये हर्जाना और 2000 रुपये न्यायिक खर्च के बदले भुगतान करने को कहा गया है. 

आईकिया को देने होंगे 3000 रुपये 

दरअसल, संगीता बोहरा नाम की एक कस्टमर ने आईकिया से 6 अक्टूबर, 2022 को कुछ सामान खरीदा था. बिलिंग काउंटर पर उन्हें कंपनी ने एक 20 रुपये का बैग भी चार्ज कर दिया. संगीता यह मामला लेकर बेंगलुरु के कंज्यूमर कोर्ट चली गईं. इस मामले में फैसला सुनाते हुए अदालत ने कहा कि आईकिया को उपभोक्ता को ब्याज सहित 20 रुपये लौटाने होंगे. साथ ही 3000 रुपये क्षतिपूर्ती के तौर पर भी देने होंगे. कंज्यूमर कोर्ट ने कहा कि आईकिया (IKEA India) ने जो बैग कस्टमर को दिया, उस पर कंपनी का लोगो था. अदालत ने इसे कारोबार करने का गलत तरीका करार दिया है. अदालत ने अपने आदेश में कहा कि हमें इन बड़ी कंपनियों और मॉल द्वारा दी जा रही सेवाओं को लेकर आश्चर्य होता है. इस मामले में कंपनी ने सेवा देने में कोताही बरती है. इसलिए उपभोक्ता को हर्जाना मिलना चाहिए. 

कस्टमर को अपने बैग नहीं ले जाने देती है कंपनी 

इस मामले में आईकिया ने अदालत से कहा कि वह कारोबार करने के लिए किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल नहीं है. कंपनी किसी तरह के छिपे हुए चार्ज भी नहीं लेती है. हमें सभी प्रोडक्ट और बैग से जुड़ी जानकारियां अपने स्टोर्स में कई जगह लिखी हुई हैं. इन्हें बिलिंग के टाइम छिपाकर नहीं जोड़ा जाता है. हालांकि, अदालत ने इस तर्क को मानने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हर तरह के प्रोडक्ट को डिलीवर करने की कॉस्ट विक्रेता को ही वहन करनी पड़ेगी. इसलिए आईकिया की ओर से दिए जा रहे तर्क स्वीकार नहीं किए जा सकते. अदालत ने यह भी कहा कि आईकिया उपभोक्ताओं को अपने बैग भी नहीं ले जाने देती है. यह सही नहीं है.

ये भी पढ़ें 

Bank Disinvestment: इन 5 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में सरकार, सेबी की डेडलाइन नजदीक  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget