एक्सप्लोरर

IIT Bombay: IIT बॉम्बे ने प्लेसमेंट के लिए कंपनियों से मांगे इतने पैकेज, एक दिसंबर से शुरू हो रहा सेशन  

IIT Bombay Placement: आईआईटी बॉम्बे का प्लेसमेंट सेशन एक दिसंबर से शुरू हो रहा है. इंस्टीट्यूट ने कंपनियों से कहा है कि छात्रों को कम से कम छह लाख रुपये का पैकेज ऑफर करें.

IIT Bombay: इस साल आईआईटी बॉम्बे का प्लेसमेंट सेशन एक दिसंबर से शुरू हो रहा है. सेशन में इस बार कई जरूरी बदलाव देखने को मिलेंगे हालांकि पिछले साल की तरह इस बार भी आईटी सेक्टर की कंपनियां यहां के छात्रों में अधिक दिलचस्पी नहीं दिखा रही है जिससे इस सेक्टर में कम हायरिंग का अनुमान लगाया जा रहा है.

इंडियन इंस्टीट्यूट टेक्नोलॉजी ऑफ बॉम्बे (IIT बॉम्बे) ने अपने आगामी प्लेसमेंट सेशन के लिए कंपनियों से कहा है कि छात्रों को कम से कम छह लाख रुपये का पैकेज ऑफर करें. आईआईटी बॉम्बे ने पिछले प्लेसमेंट सत्र में 4 लाख रुपये के मिनिमम ऑफर के बाद यह फैसला लिया है. पिछले साल, सात कंपनियों ने 10 छात्रों को 4 लाख रुपये से 6 लाख रुपये के बीच के पैकेज ऑफर किए थे.  

इस साल आईआईटी बॉम्बे का प्लेसमेंट सेशन 1 दिसंबर से शुरू हो रहा है. इस नये सेशन एक जरूरी बदलाव देखने को मिलेगा. इस बार कोर सेक्टर की कंपनियों की अधिक भागीदारी देखी जा रही है, जबकि आईटी फर्मों का कम इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है. IIT बॉम्बे के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 रिकवरी साल 2021 और 2022 के दौरान आईटी फर्मों की डिमांड बढ़ी थी हालांकि पिछले साल हायरिंग संख्या बहुत कम रही. 

नए सेक्टर्स और स्टार्टअप्स पर जोर

छात्रों की बदलती जरूरतों के लिहाज से IIT बॉम्बे ने उनके फीडबैक और उद्योग के रुझानों के आधार पर अधिक लक्षित चयन किया है. इस साल इंस्टीट्यूट ने नए स्टार्टअप्स और पीएसयू को भी इनवाइट किया है.  

आईटी सेक्टर में हायरिंग की मांग कमी के बावजूद प्लेसमेंट टीम को इंटरनेशनल हायरिंग की उम्मीद है. जानकारी के मुताबिक, प्लेसमेंट सेशन में इस बार जापानी कंपनियां भी शामिल होंगी और इंस्टीट्यूट को फॉरेन ऑफर्स में बढ़त की भी उम्मीद है.  

इसके अलावा स्टार्टअप्स पर भी ध्यान दिया जा रहा है, खासकर वे जो तीन से चार सालों से काम कर रहे हैं. प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) पाने वाले छात्रों को भी रेगुलर प्लेसमेंट में हिस्सा लेने की परमिशन दी जाएगी. 

प्लेसमेंट संख्या में बढ़त

इस साल प्लेसमेंट के लिए 2,400 से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि 2015-16 में 1,400 छात्र प्लेसमेंट में शामिल हुए थे. पिछले साल, IIT बॉम्बे को 300 पीपीओ मिले थे, जिनमें से 258 को एक्सेप्ट किया गया था. 

ये भी पढ़ें

Rishabh Pant: IPL के लिए 27 करोड़ में सबसे महंगे बिके ऋषभ पंत, पहले ही कर चुके करोड़ों के शानदार इंवेस्टमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
Bank holiday: अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
Petrol-Diesel Rate: वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget