एक्सप्लोरर

सरकार को झटका: फरवरी में IIP 20 महीने के निचले स्तर पर पहुंची

वित्त वर्ष 2018-19 के पहले 11 महीनों के दौरान आईआईपी की औसत वृद्धि दर चार फीसदी रही. वहीं, वित्त वर्ष 2017-18 के इन्हीं 11 महीने में यह दर 4.30 फीसदी रही थी.

नई दिल्लीः देश के विनिर्माण क्षेत्र में छायी सुस्ती के चलते फरवरी में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर 20 महीने के निचले स्तर 0.10 फीसदी पर रही. केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने शुक्रवार को इसके आधिकारिक आंकड़े जारी किए. आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले फरवरी 2018 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) की वृद्धि दर 6.90 फीसदी रही थी.

वित्त वर्ष 2018-19 के पहले 11 महीनों के दौरान आईआईपी की औसत वृद्धि दर चार फीसदी रही. वहीं, वित्त वर्ष 2017-18 के इन्हीं 11 महीने में यह दर 4.30 फीसदी रही थी.

इसी बीच नवंबर 2018 के संशोधित आईआईपी आंकड़े भी जारी किए गए और यह वृद्धि दर घटकर 0.2 फीसदी रही जबकि पहले जारी आंकड़ों में यह 0.3 फीसदी थी. इससे पहले आईआईपी की सबसे निचली वृद्धि दर जून 2017 में 0.3 फीसदी रही थी.

आईआईपी में विनिर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी 77.63 फीसदी होती है. फरवरी में विनिर्माण क्षेत्र में 0.3 फीसदी गिरावट रही जबकि पिछले साल इसमें 8.4 फीसदी का विस्तार हुआ था. पूंजीगत वस्तुओं का उत्पादन फरवरी में 8.8 फीसदी घट गया जो फरवरी 2018 में 16.6 फीसदी बढ़ा था.

बिजली क्षेत्र की वृद्धि दर फरवरी में धीमी पड़कर 1.2 फीसदी रही जो एक वर्ष पहले 4.5 फीसदी थी. खनन क्षेत्र की वृद्धि दर बढ़कर दो फीसदी रही जो पिछले साल फरवरी में 0.4 फीसदी थी. उपभोक्ता और टिकाऊ उपभोक्ता सामान क्षेत्र की वृद्धि दर क्रमश: 1.2 फीसदी और 4.3 फीसदी रही. विनिर्माण क्षेत्र में 23 में से 10 औद्योगिक समूहों की वृद्धि पिछले साल की तुलना में सकारात्मक रही.

सुल्तानपुर: मेनका गांधी ने दी मुसलमानों को धमकी, कहा- वोट नहीं दोगे और काम के लिए आएंगे तो वही होगा...समझ रहे हैं आप!

लोकसभा चुनाव: कृष्णा तीरथ की हुई घर वापसी, दिल्ली में थामा कांग्रेस का 'हाथ'

राफेल डील: राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई के लिए SC पहुंची बीजेपी, 15 अप्रैल को होगी सुनवाई

शिवसेना की बीजेपी को सलाह- राफेल सौदे पर कम बोलें

Lok Sabha election 2019: AAP अपने रुख पर अड़ी है इसलिए हम अकेले चुनाव लड़ने के लिए विवश-कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget