एक्सप्लोरर

6 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची IIP, अप्रैल में बढ़कर 3.4% रही

अप्रैल में इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में इजाफा देखा गया और इसमें सालाना आधार पर 3.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है जो कि IIP का छह महीने का उच्च स्तर है.

नई दिल्लीः माइनिंग और बिजली उत्पादन में सुधार से औद्योगिक उत्पादन में अप्रैल महीने में सालाना आधार पर 3.4 फीसदी बढ़ोतरी हुई है. यह आईआईपी का छह महीने का उच्च स्तर है. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक- इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आधार पर पिछले साल अप्रैल महीने में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि 4.5 फीसदी थी.

बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक माइनिंग सेक्टर में अप्रैल महीने में 5.1 फीसदी की बढ़त देखी गई जो पिछले साल 2018 के इसी महीने में 3.8 फीसदी रही थी. इसी तरह, बिजली क्षेत्र में अप्रैल महीने में 6 फीसदी की बढ़त देखी गई जो इससे पिछले साल के इसी महीने में 2.1 फीसदी थी.

हालांकि मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में नरमी रही और इसमें गिरावट देखी गई. इससे पहले, अक्टूबर 2018 में औद्योगिक वृद्धि दर सर्वाधिक 8.4 फीसदी थी.

रिटेल महंगाई दर 7 महीनों के उच्च स्तर पर 

खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से खुदरा महंगाई दर मई महीने में बढ़कर 3.05 फीसदी पर रही. यह सात महीने का उच्चतम स्तर है. सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है.

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से जारी संशोधित आंकड़ों के मुताबिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई दर अप्रैल में 2.99 फीसदी रही. पहले शुरुआती आंकड़ों में इसके 2.92 फीसदी पर रहने का अनुमान लगाया गया था.

मई 2018 में खुदरा मुद्रास्फीति 4.87 फीसदी पर थी. मई में मुद्रास्फीति का आंकड़ा अक्टूबर 2018 के बाद सबसे ऊंचा है. पिछले अक्टूबर में खुदरा मुद्रास्फीति 3.38 फीसदी थी.

ताजा आंकड़ों के मुताबिक खाद्य महंगाई दर मई में 1.83 फीसदी रही. यह अप्रैल के 1.1 फीसदी की तुलना में ज्यादा है. भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति की समीक्षा के लिए मुख्यत: खुदरा महंगाई दर के आंकड़ों पर गौर करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget