एक्सप्लोरर

जानें क्यों आयकर रिफंड आया है कम ? क्या हो सकते हैं कारण और ऐसे चेक करें रेक्टिफिकेशन रिक्वेस्ट

Income Tax Refund: 2 लाख करोड़ से ज्यादा का इनकम टैक्स रिफंड लोगों को मिल चुका है. अगर आपको भी टैक्स रिफंड का इंतजार है तो ये खबर आपके लिए ही है. 

Income Tax Refund News: इनकम टैक्स रिफंड (Income tax Refund) को लेकर जो ताजा जानकारी आई है उसके मुताबिक इनकम टैक्स विभाग के नए ई-फाइलिंग पोर्टल पर 6.63 करोड़ टैक्सपेयर्स ने रिटर्न दाखिल किया है. एसेसमेंट ईयर 2020-21 के मुकाबले 16.7 लाख ज्यादा टैक्सपेयर्स ने रिटर्न दाखिल किया है. इससे भी बड़ी जानकारी ये है कि आयकर विभाग ने इस बार रिफंड प्रोसेस करने में काफी जल्दी काम किया है. 2 लाख करोड़ से ज्यादा का इनकम टैक्स रिफंड लोगों को मिल चुका है. अगर आपको भी टैक्स रिफंड का इंतजार है तो ये खबर आपके लिए ही है. 

अगर आपने 31 दिसंबर 2021 से पहले अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर दिया है तो अब तक आपका इनकम टैक्स रिफंड (Tax Refund) आ चुका होगा. कई टैक्स जानकारों का कहना है कि कुछ लोगों का रिफंड इस बार कम आया है और जो वो जितने रिफंड के अधिकारी हैं, उससे कम रिफंड उन्हें मिला है. 

पहले जानें क्या हो सकता है कम रिफंड आने का कारण
इस बार आईटीआर के पोर्टल में बदलाव किया गया था और जिन लोगों ने इसके बदलाव से पहले आईटीआर फाइल कर दिया था वो भी कम टैक्स रिफंड आने की शिकायत कर रहे हैं. इसका मुख्य कारण है कि पुराने और नए पोर्टल में कुछ सेगमेंट के लिए फॉर्म में बदलाव किया गया था और जिन लोगों ने पुराने फॉर्म के अनुसार आईटीआर फाइल किया है वो कम रिफंड हासिल कर पाए हैं क्योंकि उनके डिडक्शन, आय, टीडीएस की जानकारी पूरी तरह सिस्टम में आ नहीं पाई है.

आपको अपना पूरा रिफंड पाने के लिए क्या करना होगा
पूरा रिफंड पाने के लिए आपको आयकर विभाग की साइट पर जाकर अपने आईटीआर को सही करना होगा और इसके लिए उस पर लॉगिन करके आईटीआर फाइलिंग दुरुस्त करनी होगी. इसका पूरा प्रोसेस आप यहां नीचे जान सकते हैं.

आप रेक्टिफिकेशन रिक्वेस्ट ऑनलाइन कैसे फाइल कर सकते हैं, यहां जानें

स्टेप 1- सबसे पहले आप इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.  इसका पोर्टल ऐड्रेस बदल गया है और आपको https://eportal.incometax.gov.in पर लॉगिन करना होगा.

स्टेप 2- लॉगिन करने के बाद ई-फाइल पर जाएं और ड्रॉप डाउन मेन्यू से रेक्टिफिकेशन पर जाएं.

स्टेप 3- जो ऑर्डर रेक्टिफाई करना है उसे सेलेक्ट करें, इसके लिए इनकम टैक्स और संदर्भित ऐसेसमेंट ईयर को सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद कंटीन्यू पर क्लिक करें.

स्टेप 4-  सही रिक्वेस्ट टाइप को सेलेक्ट करें. इसके आगे जाकर कारण का चुनाव करें कि क्यों रिटर्न में बदलाव करना चाहते हैं. इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें.

स्टेप 5- सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद एक रेफरेंस नंबर जेनरेट होगा और प्रोसेसिंग के लिए सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेंटर, बेंगलुरू भेजा जाएगा.

ये भी देखें

जल्द ही बढ़ेंगे कॉफी, टमाटर और बादाम के दाम, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

ITR Return: 6.63 करोड़ टैक्सपेयर्स ने दाखिल किया आयकर रिटर्न, पिछले एसेसमेंट ईयर से 16.7 लाख ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
'तलवार से मच्छर मारने जैसा काम', Amazon केस पर हाई कोर्ट की FDA को फटकार
'तलवार से मच्छर मारने जैसा काम', Amazon केस पर हाई कोर्ट की FDA को फटकार
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: दिल्ली में शुरू मैराथन बैठकें, उठाए गए ये 5 बड़े मुद्दे
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: दिल्ली में शुरू मैराथन बैठकें, उठाए गए ये 5 बड़े मुद्दे
मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी
मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget