एक्सप्लोरर

खरीदना चाहते हैं अपना घर, तो खुद से पूछें ये जरूरी सवाल

घर खरीदने का फैसला जिंदगी का बहुत बड़ा फैसला होता है. यह जल्दबाजी में लिया जाने वाला फैसला नहीं है.

हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो. घर खरीदने का फैसला जिंदगी का बहुत बड़ा फैसला होता है. यह जल्दबाजी में लिया जाने वाला फैसला नहीं है. आप जब भी घर खरीदने का प्लान बनाए तो आपको अपने आप से कुछ जरुरी सवाल पूछने चाहिए. हम आपको बता रहे हैं वे जरुरी सवाल कौन से हैं. ईएमआई EMI घर की आमदनी के 40 फीसदी से अधिन नहीं होनी चाहिए. इसके साथ ही आप पर दूसरा कोई लोन नहीं होना चाहिए. EMI अगर कुल आमदनी का 50 फीसदी से अधिक है तो अन्‍य लक्ष्‍यों के साथ समझौता करना पड़ेगा. अन्‍य खर्चे घर के साथ ऐसे कई खर्च जुड़े होते हैं जिसका अंदाजा आपको पहले से नहीं होता है. विज्ञापन में दिखाई गई कीमत सिर्फ बेस प्राइस होता है. बिल्‍डर ऐसी सुविधाओं के लिए पैसे लें सकते हैं जिन्हें आप फ्री मानकर चल रहे हों. कानूनी लिखा-पढ़ी से जुड़ी भी फीस होती है. स्‍टैंप ड्यूटी और रजिस्‍ट्रेशन चार्ज अन्‍य खर्चे हैं. अपना मकान या किराए का मकान? इस बात पर सोचना चाहिए कि आपके लिए किराये का मकान सही रहेगा या अपना मकान. यह विश्लेषण करना चाहिए कि इनमें से आपके लिए कौन सा विकल्प बेहतर रहेगा.  शहरों में प्रॉपर्टी बहुत महंगी है यहां किराये पर रहना बेहतर विकल्‍प है. क्‍या लोन के ब्‍याज के मुकाबले प्रॉपर्टी की वैल्‍यू ज्‍यादा बढ़ेगी? अगर आप कर्ज से निवेश के तौर पर प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं तो इस बात की समीक्षा करें कि क्या लोन के ब्‍याज के मुकाबले प्रॉपर्टी के दाम ज्‍यादा तेजी से बढ़ेंगे. घर में कितने साल रहना है? घर खरीदते समय इस सवाल खुद से जरुर पूछना चाहिए कि इसमें आप कितने साल तक रह सकते हैं. मान लीजिए आप करियर के शुरू में कोई घर खरीद लेते हैं और कुछ समय बाद आपको दूसरी जगह पर नौकरी करनी पड़ जाए. इसलिए घर आप तभी खरीदें जब ये तय कर लें कि इस जगह पर आपको 10-15 साल रहेंगे. इमर्जेंसी फंड? घर खरीदने का फैसला तभी करें जब आप इस बात का इंतजाम कर रहें ले कि आपको निकट भविष्य में पैसों की जरुरत नहीं पड़ने वाली है. इसके लिए आपको एक इमरजेंसी फंड बना लेना चाहिए. अगर आमदनी रुक जाए? हालात हमेशा एक से नहीं रहते हैं. इसलिए भविष्य के खर्चों और परिवार की जरुरतों को कवर करने के अलावा सभी बकाया लोन के बराबर इंश्‍योरेंस खरीदें. अगर घर का पजेशन मिलने में देरी हो? घर का पजेशन देने में अगर बिल्‍डर देरी कर दे तो खरीदार को दोहरी मार पड़ती है. उन्‍हें किराये के साथ ईएमआई भी देना पड़ता है. समय पर पजेशन नहीं मिलने से आप होम लोन पर मिलने वाले टैक्‍स बेनिफिट को भी गंवा सकते हैं. यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan की फैमली फोटो में दिखी तीन पीढ़ियां, पाकिस्तान के रहने वाले थे खान के पिता ताज मोहम्मद खान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget