एक्सप्लोरर

बिना सोचे समझें Loan Restructuring का बनाएंगे प्लान तो उठाना पड़ सकता है रिस्क, जान लें इससे जुड़ी ये बातें

अगर आप लोन रिस्ट्रक्चरिंग करवाते हैं तो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित हो सकता है. इसका अर्थ ये है कि जब आप भविष्य में कभी लोन के लिए अप्लाई करेंगे तो ये आपकी प्रोफाइल में नेगेटिव प्रभाव डालेगा.

कोरोना काल में आरबीआई ने बड़ी राहत देते हुए बैंकों को लोन रिस्ट्रक्चर्ड करने के निर्देश दिए हैं. खासतौर से ये राहत उन कर्जदारों के लिए हैं जिन्हें कोरोना के इस दौर में आर्थिक तंगी से गुज़रना पड़ रहा है और लोन चुकाने में परेशानियों का सामना कर रहे हैं. वहीं अगर आप भी अपने लोन को रिस्ट्रक्चरिंग( Loan Restructuring) कराने का प्लान बना चुके हैं तो ज़रा ठहर जाइए और इससे जुड़ी कुछ खास बातें समझ लीजिए. क्योंकि अगर बिना सोचे समझे आपने ये फैसला ले लिया तो आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

किसे मिलेगा फायदा? प्रभाव जानने से पहले ये जानना ज़रुरी है कि इस सुविधा के दायरे में कौन-कौन आता है. जो निर्देश जारी हुए हैं उसके मुताबिक लोन रिस्ट्रक्चरिंग उसी ग्राहक की होगी जिसने पिछले कुछ समय से बैंक को किश्ते अदा नहीं की हो. लेकिन रेगुलर ईएमआई देने वाले ग्राहक इस सुविधा के लाभ से वंचित रहेंगे.

ये होंगे प्रभाव चलिए अब आपको लोन रिस्ट्रेक्चरिंग से पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताते हैं - 1. अगर आप लोन रिस्ट्रक्चरिंग करवाते हैं तो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित हो सकता है. इसका अर्थ ये है कि जब आप भविष्य में कभी लोन के लिए अप्लाई करेंगे तो ये आपकी प्रोफाइल में नेगेटिव प्रभाव डालेगा. 2. यानि साफ है कि अगर आप आगे भी लोन लेने वाले हैं तो ज़ाहिर है लोन रिस्ट्रक्चरिंग आपके लिए सही ऑप्शन नहीं है. 3. अगर आप सोच रहे हैं कि रिस्ट्रक्चर्ड लोन आपको सस्ता पड़ेगा तो ऐसा नहीं है बल्कि इसके लिए आपको अलग से प्रोसेसिंग फीस चुकानी पड़ेगी. 4. इतना ही नहीं बल्कि आपको मौजूदा वर्तमान लोन के मुकाबले ज्यादा ब्याज दर भी देनी होगी. 5. चूंकि रिस्ट्रक्चर्ड लोन में आपको लोन अदा करने के लिए ज्यादा वक्त मिलेगा लिहाज़ा आपको ब्याज ज्यादा चुकाना होगा.

क्या है आपके पास विकल्प? ऐसे मे आप सोच रहे होंगे कि आपके पास विकल्प क्या है. तो लोन रिस्ट्रक्चरिंग से अच्छा ये होगा कि अगर आपके पास कोई FD या PF अकाउंट है तो आप वहां से पैसा निकालकर अपने लोन का भुगतान कर दें. इसके अलावा आप फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी लोन ले सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
Gold-Silver Rate Fall: ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
LPG Rate Today: 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
Petrol-Diesel Rate: ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget