एक्सप्लोरर

Gold Shopping: सोना खरीदने का है प्लान तो पहले जान लें ये जरूरी बातें, फायदे में रहेंगे

Gold Shopping: गोल्ड खरीदते वक्त अतिरिक्त सावधानी बरतनी जरूरी है. सोने को दोबारा बेचा जा सकता है इसलिए जरूरी है कि आप सोना खरीदते वक्त कोई गलती न करें.

Gold Shopping: भारतीयों के लिए सांस्कृतिक और व्यापारिक रूप से सोना बहुत महत्वपूर्ण रहा है. यह निवेश के सबसे पुराने विकल्पों में से एक है. हालांकि, गोल्ड खरीदते समय सावधान रहना चाहिए और कुछ खास बातों का जरूर ध्यान देना चाहिए. आज हम आपको बता रहे हैं कि सोना खरीदते वक्त किन पांच बातों पर ध्यान देना सबसे जरूरी है.

हॉलमार्क

  • भारतीय मानक ब्यूरो यानी बीआईएस का हॉलमार्क सोने की शुद्धता सुनिश्चित करता है.
  • यही वजह है कि हॉलमार्क वाले आभूषण खरीदारी के लिहाज से सबसे सुरक्षित मान जाते हैं.
  • सोना 18 कैरेट और उससे कम, 22 कैरेट और 24 कैरेट जैसे शुद्धता के विभिन्न वेरिएंट में आता है.
  • हॉलमार्क वाली ज्वैलरी खरीदना बेहतर है ताकि आप शुद्धता को लेकर सुनिश्चित रहें.

मेकिंग चार्जेस पर मोलभाव

  • सोने की ज्वेलरी खरीदते वक्त मेकिंग चार्जेज जानना बेहद जरूरी है.
  • सौदेबाजी करना और मेकिंग चार्ज को कम करना और भी जरूरी है. ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेस पर आपको मोलभाव करना चाहिए.
  • याद रखें ये शुल्क गहनों की लागत का 30 प्रतिशत तक हो सकते हैं. आप इन्हें कम करने के लिए मोलभाव जरूर करें.

कीमतों पर रखें नजर

  • गोल्ड की कीमतों पर नजर रखना बहुत जरूरी है.
  • आने वाले दिनों में क्या सोने की कीमतों में गिरावट आएगी या नहीं यह अनुमान लगाना मुश्किल है.
  • इसके लिए आप कुछ ज्वेलर्स से पूछताछ कर सकते हैं कि क्या कीमतों में कमी की संभावना है.
  • आप अखबार या बिजनेस वेबसाइट्स पर एक्सपर्ट के कमेंट्स पढ़ सकते हैं जिससे आप सोने की कीमतों को लेकर ज्यादा सही अंदाजा लगा पाएंगे.

बिल लेना न भूलें

  • सोना जब भी खरीदें तो उसका बिल जरूर लें.
  • आप अगर कुछ वर्षों के बाद उसी सोने को लाभ पर बेचते हैं, तो आपको कैपिटल गैन टैक्स की गणना के लिए खरीदारी का मूल्य पता होना चाहिए. इसके लिए बिल प्रूफ का काम करेगा.
  • ज्वेलर की तरफ दिए जाने वाले बिल में आपके खरीदे गए सोने या चांदी के जेवर की शुद्धता के अलावा उसका रेट और वजन का विवरण होता है.
  • आपके पास आभूषणों का बिल नहीं होगा तो सुनार आपसे मनमाने भाव पर सोना खरीदने की कोशिश करेगा. इससे आपको नुकसान होगा.

वजन चेक करना

  • जब भी सोना खरीदें तो उसका वजन चेक जरूर करें.
  • सोना किराने के सामान जैसा नहीं है. यह बहुत महंगा हो गया है और इसकी लागत बहुत अधिक है. सोना खरीदने से पहले पर्याप्त रिसर्च कर लें.

यह भी पढ़ें: 


Multibagger Stock Tips: इस महीने इन 5 स्टॉक ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न, निवेशकों को कर दिया मालामाल

Multibagger Stock Tips: लंबी अवधि के निवेश से हुआ बड़ा मुनाफा, इस स्टॉक ने 1 लाख रुपये को बना दिया 85 लाख

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget