एक्सप्लोरर

अपने बच्चे के लिए बचत खाता खोल रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

रिजर्व बैंक का यह आदेश है कि सभी बैंक दस साल से ज्यादा के बच्चों को बचत खाता खुलवाने की अनुमति दें. वैसे इस समय दस साल से कम उम्र के बच्चों के भी खाते खोले जा रहे हैं.

नई दिल्ली: आज के समय में खाता खुलवाने के लिए 18 साल तक का इंतजार नहीं करना पड़ता है. रिजर्व बैंक का आदेश है कि सभी बैंक दस साल से ज्यादा के टीनएजर्स या युवाओं को बचत खाता खुलवाने की मंजूरी दें. वैसे इस समय दस साल से कम उम्र के बच्चों के भी खाते खोले जा रहे हैं. रिजर्व बैंक के इसी ऑर्डर को ध्यान में रखते हुए सभी बैंको ने युवाओं को के लिए कई प्रकार के बैंक अकाउंट लांच किए हैं. जैसे स्टेट बैंक ने 'पहला कदम' और 'पहली उड़ान' नाम से अकाउंट खोलना शुरु किया है. वही आईसीआईसीआई बैंक ने 'यंग स्टार अकाउंट' तो यूनियन बैंक ने 'यूथ बैंकिंग अकाउंट' नाम से खाते खोलने शुरू किए हैं. अपने बच्चे का खाता खुलवाने से पहले इन बातों का ध्यान रखें बच्चे की उम्र- ज्यादातर बैंक बच्चों के लिए दो श्रेणियों में खाता खोलते हैं. जिन बच्चों की उम्र दस साल से कम है, उनका खाता माता या पिता के साथ ज्वाइंट अकाउंट खोला जाता है. इसमें माता या पिता के साथ मिलकर अकाउंट का इस्तेमाल करना होता है. वही जिनकी उम्र 10 और 18 साल के बीच है, वे अकेले ही अपना अकाउंट इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि इस प्रकार के अकाउंट में सभी बैंकिंग सुविधा नही मिलती है. एटीम कार्ड, डेबिट कार्ड, नेटबैंकिंग जैसी सुविधाएं एक सीमा तक ही मिलती हैं. नेटबैंकिंग के लिए माता-पिता की स्वीकार्यता अनिवार्य होती है. इंटरनेट प्रयोग- अपने अकाउंट को ऑनलाइन खोलने के लिए नेटबैंकिंग की जरूरत होती है. इस प्रकार के अकाउंट के लिए बैंक सीधे बच्चों को नेटबैंकिंग नही मुहैया कराता है. माता-पिता की मौजूदगी और उनकी इजाजत के बाद आइडी और पासवर्ड देता है. फंड ट्रांसफर खाता खुलवाते समय यह पक्का कर लें कि बैंक आपके अकाउंट से बच्चे कें अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने की सुविधा दे रहा है या नहीं. कई सारे बैंक केवल अपने बैंक के अकाउंट में ही ये सुविधा देते हैं. डेबिट कार्ड- डेबिट कार्ड लेते समय यह सुनिश्चित कर लें कि उसमें एसएमएस अलर्ट की सुविधा है. आप अपने बच्चे को एटीएम ले कर जाएं और ये बताएं की किस तरह एटीएम से पैसे निकाले जाते हैं. खर्च सीमा- यह पता कर लें कि रोजाना आप एटीएम से कितना पैसा निकाल सकते हैं और कितना खर्च कर सकते हैं. मिनिमम बैलेंस- ये पता कर लें कि इस प्रकार के अकाउंट में कितना कम से कम बैलेंस होना जरूरी है. आमतौर पर यह राशि 2,500 से 5,000 के बीच होती है. चेक बुक- चेक बुक की सारी प्रक्रिया अपने बच्चे को समझा दें और बता दें कि किस तरह इससे पैसा निकाला जाता है. सुरक्षा- बैंक से यह पता कर लें कि किस तरह इस अकाउंट को सुरक्षित रखा जा सकता है. वन टाइम पासवर्ड जैसी सुविधा एक्टिवेट करा लें. तो इस तरह आजकल 10 साल से कम उम्र के बच्चों के भी सेविंग खाते खोले जा सकते हैं, इससे न सिर्फ बच्चों को आर्थिक आजादी का अहसास होगा वहीं पैसे को संभालना और देखभाल कर खर्च करने जैसी जिम्मेदारियों से भी बच्चे वाकिफ होंगे. वहीं बैंक में खाता कैसे खोला जाए और उसकी प्रक्रिया को भी जानेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget