एक्सप्लोरर

Financial Planning: अगर दिखने लगे ये संकेत तो समझ लें बिगड़ गई है आपकी वित्तीय प्लानिंग, बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

Financial Planning: अक्सर ऐसा होता है तो व्यक्ति धीरे-धीरे कर्ज के जाल में उलझता चला जाता है और इस बात का अंदाजा उसे हो नहीं पाता. इससे बचने का एक ही तरीका है कि हम पहले से सतर्क हो जाएं.

Financial Planning: वित्तिय संकट का सामना लगभग सभी को कभी न कभी अपनी जिंदगी में करना पड़ता है. हालांकि सभी कोशिश करते हैं कि उनके साथ ऐसा न हो. कर्ज का बढ़ता जाल एक ऐसा कारण है जो किसी को भी मुश्किलों में ला सकता है. अक्सर ऐसा होता है तो व्यक्ति धीरे-धीरे कर्ज के जाल में उलझता चला जाता है और इस बात का अंदाजा उसे हो नहीं पाता. इससे बचने का एक ही तरीका है कि हम पहले से सतर्क हो जाएं. दरअसल कुछ संकेतों से हम यह पता लगा सकते हैं कि निकट भविष्य में हम भारी कर्ज के बोझ तले दब सकते हैं. जानते हैं ये संकेत कौन से हैं.

EMI

  • आपकी इनकम का अगर 50 फीसदी से ज्यादा हिस्सा EMI में जा रहा है तो आपको तुरंत अलर्ट हो जाना चाहिए.
  • ऐसा तब होता है जब आप कई छोटे-छोटे लोन या फिर एक बड़ा लोन लेते हैं. अच्छे डिस्काउंट के चक्कर में भी लोग जरूरत से ज्यादा शॉपिंग कर लेते हैं और अपनी सैलरी का बड़ा हिस्सा ईएमआई में गंवाने लगते हैं.
  • इस बात का ध्यान रखें कि ईएमआई मासिक वेतन की 30-40 फीसदी या इससे कम होनी चाहिए.

बचत

  • अगर आप बचत नहीं कर पा रहे हैं तो जान लें कि निकट भविष्य में आपको कर्ज लेने की जरुरत पड़ सकती है.
  • मंथली इनकम का कम से कम 10-20 फीसदी बचाने की कोशिश करनी चाहिए.
  • अगर आपकी पूरी कमाई खर्च हो रही है और बजत शून्य है तो आप जोखिम में हैं.

मिनिमम क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट

  • अगर आप क्रेडिट कार्ड का मिनिमम बिल चुकाते हैं तो ऐसा करना तुरंत बंद कर दें. यह आपको कर्ज के जाल में फंसा सकता है.
  • अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड बिल का 90% भुगतान कर देते हैं, तो बैंक अगले बिल साइकिल में पूरी राशि पर ब्याज लेंगे, न कि 10% बकाया पर.
  • एक ही बार में पूरे क्रेडिट बिल को क्लियर करना बेहतर है.

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • एक कर्ज को चुकाने के लिए नया कर्ज नहीं लेना चाहिए. यह आपको कर्ज के जाल में फंसा सकता है.
  • अपने तय खर्चों के अलावा अगर कोई शॉपिंग करनी या कहीं जाना है तो इसका खर्च अपनी सेलरी या बचत से पूरा करें. कोशिश करें कि इसके लिए कर्ज न लें.
  • EMI और बिल पेमेंटसमय पर चुकाएं अगर आप ऐसा नहीं करते हैं और लगातार इनका भुगतान नहीं कर पाते तो समझ लें कि आप कर्ज के बोझ में दब सकते हैं.
  • क्रेडिट स्कोर को प्रभावित करने वाले कदमों से बचें जैसे- बहुत ज्यादा लोन चलना, कई क्रेडिट कार्ड ऐप्लीकेशन, ईएमआई डिफॉल्ट आदि.

यह भी पढ़ें: 
Indian Railways: खुशखबरी! अब बिना टिकट भी कर सकते हैं ट्रेन में यात्रा, जानें क्या है रेलवे का खास नियम?

PM Kisan Scheme: आपके खाते में नहीं आई पीएम किसान की 10वीं किस्त, तो फटाफट करें ये काम तुरंत ट्रांसफर होगें 2000 रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget