एक्सप्लोरर

अगर इन शर्तों पर खरा उतरेगा तो नहीं लगेगा भारतीय सामानों के ऊपर 50 प्रतिशत यूएस टैरिफ

US Tariffs: कुछ विशेष उत्पादों को भी 50 प्रतिशत टैरिफ से अलग रखा गया है. इनमें लोहा और स्टील, एल्युमिनियम, कॉपर, यात्री गाड़ियां, हल्के ट्रक और ऑटोमोबाइल पार्ट्स शामिल हैं.

Trump Tariffs: अमेरिका ने भारतीय सामानों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगा दिया है, जिससे कुल टैरिफ दर 50 प्रतिशत तक पहुंच गई है. हालांकि, कुछ भारतीय सामानों को अस्थायी राहत दी गई है. इन सामानों पर टैरिफ तभी नहीं लगेगा, जब वे कुछ खास शर्तों को पूरा करें. उदाहरण के लिए, यदि माल 27 अगस्त 2025 को 12:01 बजे (EST) से पहले जहाज में लोड होकर अमेरिका में प्रवेश से पहले ट्रांजिट में था, तो उस पर यह टैरिफ नहीं लगेगा.

इसी तरह, यदि माल को 17 सितंबर 2025 को 12:01 बजे (EST) से पहले खपत के लिए दर्ज किया गया या गोदाम से निकाला गया, तो वह छूट के दायरे में आएगा. साथ ही, आयातक को यह प्रमाणित करना होगा कि सामान इस छूट के योग्य है और इसके लिए नया समान्यीकृत टैरिफ शेड्यूल (Harmonised Tariff Schedule) घोषित करना होगा.

कुछ सामानों को टैरिफ से छूट

इसके अलावा, कुछ विशेष उत्पादों को भी 50 प्रतिशत टैरिफ से अलग रखा गया है. इनमें लोहा और स्टील, एल्युमिनियम, कॉपर, यात्री गाड़ियां, हल्के ट्रक और ऑटोमोबाइल पार्ट्स शामिल हैं.

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल का कहना है कि अमेरिकी टैरिफ को लेकर अनिश्चितता वित्त वर्ष 2025-26 में पूंजीगत व्यय (Capital Expenditure) के फैसलों में बड़ी बाधा बन सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, यह टैरिफ भारतीय कॉर्पोरेट निवेश की धारणा पर असर डाल सकता है, भले ही कंपनियों की वित्तीय स्थिति मजबूत क्यों न हो.

क्रिसिल का मानना है कि मुक्त व्यापार समझौते (FTA) निवेशकों के भरोसे को बढ़ा सकते हैं, क्योंकि वे शुल्क बाधाओं को कम करके स्थिर और पूर्वानुमेय व्यापारिक माहौल तैयार करते हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत पर लगाए गए अमेरिकी शुल्क बांग्लादेश, वियतनाम और इंडोनेशिया जैसे देशों पर लगाए गए शुल्क से कहीं अधिक हैं. बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और घरेलू स्तर पर ऊंची लागत जैसी चुनौतियाँ निजी निवेशकों के उत्साह को रोक रही हैं.

ये भी पढ़ें: सोने का 20 साल में 1200 प्रतिशत चढ़ा भाव, जानें आगे को लेकर क्या है मार्केट एक्सपर्ट्स की राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget