एक्सप्लोरर

NFO Alert: इस सप्ताह आएगा आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का नया फंड ऑफर, 16 जुलाई तक निवेश करने का मौका

ICICI Prudential NFO: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के इस नए फंड ऑफर से म्यूचुअल फंड के निवेशकों को नया मौका मिल रहा है. इस एनएफओ के बारे में डिटेल आप यहां जान सकते हैं...

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने बाजार के निवेशकों के लिए नया फंड ऑफर लॉन्च किया है. यह एनएफओ निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश करने का खास मौका दे रहा है. यह नया फंड एनर्जी सेक्टर पर फोकस्ड है.

ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम का एनएफओ

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का यह एनएफओ एनर्जी ऑपर्च्युनिटीज फंड के लिए है. यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो मुख्य रूप से एनर्जी थीम में निवेश करेगी. इस स्कीम का उद्देश्य पारंपरिक और नए एनर्जी उद्योगों/सेक्टरों के साथ-साथ उनसे संबंधित सेगमेंट में वृद्धि का फायदा उठाना है. इस स्कीम के तहत संबंधित सेगमेंट की कंपनियों की इक्विटी और इक्विटी-संबंधित इंस्ट्रूमेंट में निवेश करके निवेशकों के लिए लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है.

निवेशकों को मिलेगा इस चीज का फायदा

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी के ईडी एवं सीआईओ संकरन नरेन का कहना है- एनर्जी औद्योगिक विकास और आर्थिक विकास की आधारशिला है. रिन्यूएबल एनर्जी की ओर चल रहे बदलाव और सरकार के नेट जीरो एमिशन को प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ साथ यह एनर्जी थीम महत्वपूर्ण विकास की क्षमता भी प्रदान करता है. इस स्कीम के माध्यम से, निवेशक एनर्जी वैल्यू चेन में कंपनियों के डायवर्स पोर्टफोलियो तक एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं.

इन सेक्टरों में निवेश करेगी स्कीम

इस स्कीम का प्रबंधन संकरन नरेन और नित्या मिश्रा के द्वारा किया जाएगा. इस स्कीम के लिए बेंचमार्क निफ्टी एनर्जी टीआरआई होगा. जिन सेक्टरों में यह स्कीम निवेश करेगी, उनमें पावर एंसिलरीज - एनर्जी ईपीसी, पावर टीएंडडी वैल्यू, भारी विद्युत उपकरण और एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग, ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रब्यूशन शामिल हैं. उनके अलावा ऑइल वैल्यू चेन में अपस्ट्रीम (ऑइल एक्सपलोरेशन एण्ड प्रोडक्शन), इंटीग्रेटेड  रिफाइनिंग एंड मार्केटिंग, स्टैंडअलोन रिफाइनिंग, डाउनस्ट्रीम पेट्रोकेमिकल्स और बेस ऑयल प्रोसेसर्स में भी निवेश किया जाएगा.

मंगलवार को खुलने वाला है नया फंड ऑफर

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का यह नया फंड ऑफर सब्सक्रिप्शन के लिए सप्ताह के दूसरे दिन यानी 2 जुलाई को ओपन होगा. निवेशक इस एनएफओ में 16 जुलाई तक बोली लगा सकते हैं. एनर्जी सेक्टर पर फोकस्ड थीम रहने से इस एनएफओ को लॉन्ग टर्म के निवेशकों के लिए अच्छा माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: जून में 7 फीसदी चढ़ा घरेलू बाजार, अब इस सप्ताह 80 हजार को पार कर सकता है सेंसेक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेकार समझकर न फेंकें ये चीजें, घर के कबाड़ से शुरू करें बिजनेस, होगी कमाई
बेकार समझकर न फेंकें ये चीजें, घर के कबाड़ से शुरू करें बिजनेस, होगी कमाई
टैक्स फ्री कमाई, फिर भी भरें ITR; जानें किन 10 परिस्थितियों में टैक्स रिटर्न कानूनी रूप से जरूरी
टैक्स फ्री कमाई, फिर भी भरें ITR; जानें किन 10 परिस्थितियों में टैक्स रिटर्न कानूनी रूप से जरूरी
PF News: पीएफ अकाउंट के 5 फायदे, जो बनाएंगे आपका भविष्य, मिलेगा बेहतर रिटर्न
PF अकाउंट के 5 फायदे, जो बनाएंगे आपका भविष्य, मिलेगा बेहतर रिटर्न
गोल्ड ज्वेलरी नहीं खरीद रहे लोग, 15% गिरी खरीदारी, कारण क्या-क्या हैं?
गोल्ड ज्वेलरी नहीं खरीद रहे लोग, 15% गिरी खरीदारी, कारण क्या-क्या हैं?

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget