एक्सप्लोरर

'मैंने कभी लोन नहीं लिया', इससे मेरा CIBIL स्कोर अच्छा होगा या खराब?

अगर आपने कभी लोन नहीं लिया है, तो आपके पास कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं होगी. यह स्थिति क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों के लिए भ्रम पैदा कर सकती है. ऐसे में आपका स्कोर शून्य हो सकता है.

किसी भी तरह का लोन लेने के लिए आपके सिबिल स्कोर का अच्छा होना मायने रखता है. लेकिन, क्या हो अगर आपने कभी कोई लोन ही ना लिया हो. क्या ऐसा करने से आपका सिबिल स्कोर बेहतर होता है या खराब. चलिए, आज इस खबर में इसी सवाल का जवाब जानते हैं. इसके साथ ही ये भी जानेंगे कि कितना सिबिल स्कोर होना किसी भी तरह का लोन लेने के लिए सही माना जाता है.

लोन लेने से बचते हैं लोग

अक्सर लोग लोन लेने से डरते हैं और हर चीज़ के लिए नकद भुगतान करना पसंद करते हैं. कुछ लोग क्रेडिट कार्ड को भी लोन के समान मानते हैं और इसे इस्तेमाल करने से बचते हैं. उन्हें लगता है कि इससे उनके खर्च बढ़ जाएंगे और उनका CIBIL स्कोर खराब हो सकता है. लेकिन, क्या ऐसा सच में होता है?

CIBIL स्कोर और क्रेडिट हिस्ट्री का महत्व

CIBIL स्कोर एक तीन अंकों की संख्या है जो किसी व्यक्ति के क्रेडिट इतिहास को बताती है. यह तय करती है कि किसी व्यक्ति को लोन मिलेगा या नहीं. अक्सर यह धारणा होती है कि लोन न लेना क्रेडिट इतिहास के लिए बेहतर है. लेकिन, क्रेडिट सुविधाओं का उपयोग न करना आपके CIBIL स्कोर के लिए अच्छा विकल्प नहीं हो सकता.

यानी अगर आपने कभी लोन नहीं लिया है, तो आपके पास कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं होगी. यह स्थिति क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों के लिए भ्रम पैदा कर सकती है. ऐसे में आपका स्कोर शून्य हो सकता है, जो एक खराब स्कोर माना जाता है. 

शून्य CIBIL स्कोर के साथ, बैंक आपके प्रति अनिश्चित हो सकते हैं. यानी उन्हें ये समझने में परेशानी हो सकती है कि आप उनका पैसा वापिस कर पाएंगे या नहीं. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आपको लोन नहीं मिलेगा, लेकिन यह ब्याज दरों और लोन राशि को प्रभावित कर सकता है.

कैसे बनाते हैं क्रेडिट हिस्ट्री

आप अपनी क्रेडिट हिस्ट्री कई तरह से सही कर सकते हैं. इसमें सबसे आसान तरीका है छोटे-छोटे ईएमआई पर सामान खरीदना. जैसे मोबाइल फोन, वॉशिंग मशीन आदि, आप बिना ज्यादा कर्ज लिए अपनी क्रेडिट हिस्ट्री बना सकते हैं. इसके अलावा आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर के भी अपनी क्रेडिट हिस्ट्री बना सकते हैं.

कितना सिबिल स्कोर होना सही होता है

CIBIL स्कोर को 300 से 900 के बीच मापा जाता है. 750 या उससे अधिक का स्कोर बेस्ट माना जाता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: Toss The Coin Share: टॉस द कॉइन ने पूरा स्टॉक मार्केट हिला दिया, 7 दिन में मालामाल हो गए निवेशक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India US Trade Deal: ईरान वॉर के बीच क्या रुक गई है भारत-यूएस ट्रेड डील? जानें दावे की सच्चाई
ईरान वॉर के बीच क्या रुक गई है भारत-यूएस ट्रेड डील? जानें दावे की सच्चाई
ईरान वॉर के बीच स्टॉक मार्केट में हाहाकार, 1471 अंक गिरकर सेंसेक्स बंद, जानें कब-कब बड़ी गिरावट
ईरान वॉर के बीच स्टॉक मार्केट में हाहाकार, 1471 अंक गिरकर सेंसेक्स बंद, जानें कब-कब बड़ी गिरावट
Real Estate Trend: युवाओं ने बदला रियल एस्टेट ट्रेंड, कम उम्र में घर खरीद रहे युवा; जानिए विशेषज्ञों की राय
युवाओं ने बदला रियल एस्टेट ट्रेंड, कम उम्र में घर खरीद रहे युवा; जानिए विशेषज्ञों की राय
पिछले 10 महीने में हाई पर पहुंची महंगाई, 93 के करीब रुपया, जानें ईरान वॉर के बीच आपकी जेब पर कैसा असर
पिछले 10 महीने में हाई पर पहुंची महंगाई, 93 के करीब रुपया, जानें ईरान वॉर के बीच आपकी जेब पर कैसा असर

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget