एक्सप्लोरर

वाह, ऑफिस हो तो ऐसा! कंपनी के इस अनोखे फैसले से सारे वर्कर्स खुश, इस पहल ने जीत लिया लोगों का दिल

Harvesting Robotics: CHO का काम है कंपनी में इधर-उधर घूमते रहना, वर्कर्स को खुश और स्ट्रेस फ्री रखना. इसके बदले उसे सभी से खूब सारा प्यार-दुलार मिलता है. कंपनी के इस फैसले से स्टाफ भी खुश हैं.

Harvesting Robotics: आजकल जहां कई कंपनियों में वर्कर्स काम के बढ़ते प्रेशर और स्ट्रेसफुल माहौल से परेशान हैं. वहीं, कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं, जो अपने कर्मचारियों का ख्याल रखते हुए उन्हें स्ट्रेसफ्री और कूल वर्क कल्चर की सुविधा देते हैं, ताकि काम भी बढ़िया तरीके से हो, टारगेट भी वक्त पर पूरा हो जाए और स्टाफ भी खुश रहे. आज हम आपको एक ऐसे ही ऑफिस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसकी जमकर तारीफ लोग सोशल मीडिया पर कर रहे हैं. 

नए टीम मेंबर की खूब हो रही तारीफ 

हम यहां हैदराबाद बेस्ड रोबोटिक्स स्टार्टअप ऑनलाइन की बात कर रहे हैं, जिसने एक गोल्डन रिट्रीवर को कंपनी का चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर (CHO) अपॉइंट किया है. उसका नाम डेनवर है. कंपनी का नाम 'हार्वेस्टिंग रोबोटिक्स' है, जो खेती में किसानों की मदद करने वाली रोबोटिक मशीनें बनाती हैं.

कंपनी के को-फाउंडर राहुल अरेपाका ने हाल ही में लिंक्डइन में एक पोस्ट के जरिए अपने नए टीम मेंबर से लोगों का परिचय कराया. देखते ही देखते उनका यह पोस्ट वायरल हो गया. अपने इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा है, ''हमारी सबसे नई हायरिंग चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर डेनवर से मिलिए. वह कोडिंग नहीं करता. उसे इसकी परवाह नहीं है. वह बस आता है, दिलों को जीत लेता है और सबकी एनर्जी बनाए रखता है.'' 

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा पोस्ट 

इस पोस्ट को अब तक लगभग 15 हजार लाइक मिल चुके हैं. लोग कंपनी के साथ-साथ डेनवर की भी तारीफ कर रहे हैं. राहुल अरेपाका ने यह भी कहा कि डेनवर के अपॉइंटमेंट के साथ ही अब हम ऑफिशियली पेट-फ्रेंडली हो गए हैं. उन्होंने इसे सबसे अच्छा फैसला बताते हुए कहा कि वह कंपनी में खुशियां लेकर आया है.

इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, ''लगता है डेनवर पहले से ही वाइब्स डिपार्टमेंट में सबसे बेहतरीन परफॉर्मर है.'' एक दूसरे ने भी मजाकिया अंदाज में कहा, ''लगता है CHO ​​सभी को खुश करने की जिम्मेदारी उठाते हुए थक गया है.'' इतना ही नहीं, डेनवर के नाम पर लिंक्डइन में एक प्रोफाइल भी क्रिएट किया गया है, जिससे राहुल के पोस्ट पर कमेंट किया गया, ''शुक्रिया राहुल, लेकिन क्या मैं इसके बाद CEO बन सकता हूं? क्या ऐसा पॉसिबल है?'' 

ये भी पढ़ें:

अब 1 साल तक शेयर मार्केट से मुनाफा नहीं कमा पाएंगे अरशद वारसी, इस वजह से SEBI ने लिया तगड़ा एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget