एक्सप्लोरर

HPCL-BPCL यूपी-बिहार के इन शहरों में घरों तक पहुंचाएंगी गैस, मिल गया लाइसेंस, चेक करें लिस्ट

HPCL and BPCL: सार्वजनिक क्षेत्र की भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) को बड़ी सफलता मिली है. जानें क्या है खास-

HPCL and BPCL: सार्वजनिक क्षेत्र की भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) को बड़ी सफलता मिली है. दोनों कंपनियों को वाहनों के लिये PNG को पाइप के जरिये घरों में रसोई गैस पहुंचाने के लिए दो-दो लाइसेंस मिल गए हैं. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामकीय बोर्ड (PNGRB) ने बुधवार को यह जानकारी दी है.

21 बोलियां लगीं
आपको बता दें सात कंपनियों ने उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में पांच क्षेत्रों में सिटी गैस लाइसेंस को लेकर 21 बोलियां लगायी थीं. नियामक PNGRB ने 11ए सिटी गैस वितरण बोली दौर में पांच भौगोलिक क्षेत्रों की पेशकश की थी. ये क्षेत्र पांच राज्यों के 27 जिलों में फैले हैं.

किन शहरों में पहुंचेगी गैस
BPCL को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, सीतापुर और महाराजगंज और छत्तीसगढ़ के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर तथा सरगुजा जिलों के लिये लाइसेंस मिला है. इन्हें एक भौगोलिक क्षेत्र में रखा गया है.

HPCL इन शहरों में देगी सर्विस
HPCL को बिहार के बांका और झारखंड के दुमका, गोड्डा, जामताड़ा तथा पाकुड़ जिलों के लिये लाइसेंस मिला है. कंपनी ने भौगोलिक क्षेत्र में शामिल किये गये पश्चिम बंगाल के बीरभूम, मुर्शिदाबाद, मालदा और दक्षिण दिनाजपुर के लिये भी लाइेंसस प्राप्त किया है.

गेल इन शहरों में देगी सुविधा
सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल की इकाई गेल गैस लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ में कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा के लिये लाइसेंस प्राप्त किये. PNGRB ने कहा, ‘‘सफल बोलीदाताओं को पांच भौगोलिक क्षेत्रों के लिये सात अप्रैल, 2022 को आशय पत्र जारी किये गये हैं.’’ इन क्षेत्रों के लिये बोलियां छह अप्रैल को प्राप्त हुई और कुल सात बोलीदाताओं से 21 बोलियां मिलीं.

मिलेगी प्राकृतिक गैस
पुडुचेरी के यनम को लेकर बने छठे भौगोलिक क्षेत्र को बोली दौर में शामिल किया गया. इसके लिये बोली 10 मई को आनी है. पीएनजीआरबी ने कहा कि इस बोली दौर के बाद देश के लगभग 88 फीसदी क्षेत्र शहरी गैस वितरण नेटवर्क के विकास के लिये अधिकृत हो जाएंगे. इससे लगभग 98 फीसदी आबादी को प्राकृतिक गैस उपलब्ध हो सकेगी.

यह भी पढ़ें:
PM Svanidhi Yojana: सरकार ने किया बड़ा ऐलान, PM स्वनिधि स्कीम बढ़ाई डेडलाइन, जानें कब तक मिलेगा गारंटी फ्री लोन?

Gold Rate: खुशखबरी! आज सोना-चांदी हो गया सस्ता, जल्दी से चेक करें कितनी गिरी कीमतें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Case: 2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget