एक्सप्लोरर

ATM से डेबिट कार्ड का पिन खुद ऐसे करें जेनरेट

देश में लगातार बढ़ते सायबर धोखाधड़ी के मामलों के बाद अब अधिकतर बैंक सेविंग अकाउंट खोलने के बाद सिर्फ डेबिट कार्ड देते हैं. उसका पिन नंबर आपके पते पर अब नहीं भेजते. बैंक अकाउंट खोलते वक्त आपने जो मोबाइल नंबर दिया है, उसकी मदद से आप अपने डेबिट कार्ड का पिन उस बैंक के एटीएम से आप खुद जेनरेट कर सकते हैं.

नई दिल्ली: देश में लगातार बढ़ते सायबर धोखाधड़ी के मामलों के बाद अब अधिकतर बैंक सेविंग अकाउंट खोलने के बाद सिर्फ डेबिट कार्ड देते हैं. उसका पिन नंबर आपके पते पर अब नहीं भेजते. बैंक अकाउंट खोलते वक्त आपने जो मोबाइल नंबर दिया है, उसकी मदद से आप अपने डेबिट कार्ड का पिन उस बैंक के एटीएम से आप खुद जेनरेट कर सकते हैं.

बैंक के डेबिट कार्ड पिन को डाक या कूरियर से भेजने पर किसी और व्यक्ति के हाथ लग जाने की आशंका रहती थी, इस वजह से बैंक अब ग्राहकों को ग्रीन पिन की सुविधा दे रहे हैं. इसमें आप एटीएम की मदद से अपने डेबिट कार्ड का पिन खुद जेनरेट कर सकते हैं.

ग्रीन पिन क्या है? ग्रीन पिन एटीएम की मदद से खुद जेनरेट होने वाले पिन को कहते हैं. पहले डाक या कूरियर से आने वाले प्रिंटेड पिन नंबर में पेपर का इस्तेमाल किया जाता था. अब इसकी जरूरत नहीं रह गई है. कागज का इस्तेमाल कम करने की बैंकों की पहल की वजह से इस पिन को ग्रीन पिन का नाम दिया गया है.

कैसे जेनरेट करें पिन? तकरीबन सभी बैंक में एटीएम की मदद से पिन जेनरेट करने का तरीका एक जैसा ही है. हम आपको इसका तरीका बता रहे हैं. सबसे पहले एटीएम में डेबिट कार्ड डालें. इसके बाद आपको पिन जेनेरेशन का विकल्प मिलेगा. अगर पहली स्क्रीन पर आपको पिन चेंज, पिन जेनरेशन का विकल्प नहीं मिल रहा है तो आप मोर ऑप्शन विकल्प पर क्लिक करें. यहां आपको पिन चेंज/पिन जेनरेट करने का विकल्प मिलेगा.

पिन बनाने की प्रक्रिया यहां आपको पिन चेंज/पिन जेनरेट करने का विकल्प मिलेगा. इस पर क्लिक करने के बाद आपको बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर डालने के लिए कहा जाएगा. इसे कंफर्म करने के बाद बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड आपके मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा. इस ओटीपी को डालने के बाद एटीएम मशीन आपको पिन बनाने का विकल्प देगी.

इसके बाद आप बैंक अकाउंट के हिसाब से चार या छह अंक का पिन नंबर बना सकते हैं. एटीएम आपसे दोबारा पिन नंबर डालने के लिए कहेगी. दोबारा इसे डालने के बाद कंफर्म करने पर आपको स्क्रीन पर एक मैसेज दिखेगा, जिसमें लिखा होगा कि आपका पिन सफलतापूर्वक बदल/जेनरेट हो गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
आज कितना सस्ता मिल रहा सोना? चेक करें 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक के रेट
आज कितना सस्ता मिल रहा सोना? चेक करें 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक के रेट
कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?
LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget