एक्सप्लोरर

How to Transfer Shares: एक से ज्यादा है डीमैट अकाउंट? जानें कैसे कर सकते हैं शेयरों को एक-दूसरे में ट्रांसफर

Can I Transfer from one Demat to another?: शेयर बाजार में इन्वेस्ट करने या ट्रेड करने के लिए डीमैट अकाउंट होना अनिवार्य है. कई लोगों के पास एक से ज्यादा डीमैट अकाउंट होते हैं...

समय के साथ भारत में भी शेयर बाजार में पैसे लगाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसकी गवाही रिकॉर्ड संख्या में खुल रहे डीमैट अकाउंट देते हैं. कोरोना महामारी के बाद से लोगों ने कमाई का नया जरिया बनाने के लिए शेयर बाजार की ओर रुख किया है. यही कारण है कि उसके बाद देश में डीमैट अकाउंट खोलने में रफ्तार आई है.

11 करोड़ से ज्यादा हुए डीमैट अकाउंट

देश में डीमैट अकाउंट की संख्या इस साल जनवरी में ही 11 करोड़ के पार निकल गई थी. हालांकि इसमें एक बड़ी वजह है कि कई बार लोग एक से ज्यादा डीमैट अकाउंट खुलवा लेते हैं. कई बार लोग ऐसा जानकारी के अभाव में करते हैं तो कई बार अपनी ट्रेड की जरूरतों के हिसाब से. अभी के समय में बाजार में कई डिस्काउंट ब्रोकर आ गए हैं, जो तरह-तरह की सुविधाएं और ऑफर देते हैं.

इन मामलों में पड़ सकती है जरूरत

मान लेते हैं कि आपका एक ट्रेडिंग अकाउंट किसी अन्य ब्रोकर के साथ है. उसके बाद आपको किसी दूसरे ब्रोकर से बेहतर डील मिल गई. यह डील बेहतर सुविधाओं की हो सकती है, आसान यूजर इंटरफेस को लेकर हो सकती है या क्या कम कमीशन-फीस के बारे में हो सकती है. ऐसे में आपको पुराने अकाउंट से अपने शेयरों को नए अकाउंट में ट्रांसफर करना होगा.

ऑनलाइन भी कर सकते हैं काम

आइए आज जानते हैं कि एक डीमैट अकाउंट से दूसरे डीमैट अकाउंट में शेयरों को किस तरह से ट्रांसफर कर सकते हैं? सबसे पहले तो आपको ये बता दें कि एक डीमैट अकाउंट से दूसरे में शेयरों को ट्रांसफर करना आसान काम है. आप यह काम ऑनलाइन भी कर सकते हैं और ऑफलाइन भी.

एक डीमैट अकाउंट से दूसरे में शेयरों को ऑनलाइन ट्रांसफर करने का प्रोसेस ये रहा...

अपने मौजूदा ब्रोकर से डीआईएस यानी डिलीवरी इंस्ट्रक्शन स्लिप मांगें.
डीआईएस को भरने के बाद उसे मौजूदा ब्रोकर के पास जमा कर दें.
ब्रोकर भरे हुए फॉर्म को डिपॉजिटरी के पास भेज देगा.
डिपॉजिटरी आपके शेयरों को नए अकाउंट में ट्रांसफर कर देगा.
डिपॉजिटरी से ट्रांसफर होते ही आपके नए अकाउंट में शेयर दिखने लगेंगे.

पुराने अकाउंट का क्या करें?

अगर आप पुराने अकाउंट से न अकाउंट में अपने सारे शेयर ट्रांसफर कर रहे हैं और आगे आपको पुराने अकाउंट का इस्तेमाल नहीं करना है तो ऐसे में बेहतर है कि आप पुराने डीमैट अकाउंट को बंद कर दें. अगर आप पुराना अकाउंट बंद नहीं कराते हैं तो उसपर मेंटनेंस चार्ज बनता रहेगा, जिससे आपका नुकसान होगा. यहां आपको यह एक जरूरी बात बता दें कि आप शेयरों को तो ऑनलाइन ट्रांसफर करा सकते हैं, लेकिन डीमैट अकाउंट को फिलहाल ऑनलाइन बंद कराना संभव नहीं है.

ये भी पढ़ें: अब सरकार का खजाना भरेगी ऑनलाइन गेमिंग, नए कानून के बाद आएंगे 45-50 हजार करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget