एक्सप्लोरर

इस तारीख तक PAN कार्ड को आधार से कराएं लिंक, नहीं तो देना पड़ सकता है जुर्माना

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2021 है. ऐसे में अगर पैन कार्ड को आधार कार्ड से इस तारीख तक लिंक नहीं करवाएंगे तो जुर्माना भी देना पड़ सकता है.

नई दिल्ली: आधार कार्ड और पैन कार्ड देश में काफी अहम दस्तावेजों में शामिल है. पैन कार्ड का इस्तेमाल वित्तीय कामों में पड़ता है तो वहीं आधार कार्ड का इस्तेमाल कई कार्यों को करने और पहचान को दर्शाने में किया जाता है. वहीं आधार कार्ड और पैन कार्ड को एक दूसरे से लिंक करने की प्रक्रिया काफी वक्त से चल रही है लेकिन अब आधार को पैन से लिंक नहीं करवाने पर जुर्माना भी देना पड़ सकता है.

दरअसल, पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2021 है. ऐसे में अगर पैन कार्ड को आधार कार्ड से इस तारीख तक लिंक नहीं करवाएंगे तो जुर्माना भी देना पड़ सकता है. इसके अलावा जो लोग 31 मार्च 2021 तक पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करवाएंगे, उनका पैन कार्ड 1 अप्रैल 2021 से इनएक्टिव हो जाएगा.

भारत सरकार ने पैन (स्थायी खाता संख्या) को आधार से जोड़ना अनिवार्य किया है. मौजूदा कानूनों के तहत, आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने के लिए आधार कार्ड को पैन कार्ड से जोड़ना अनिवार्य है, ऐसा करने में विफल रहने पर 10,000 रुपये का जुर्माना लग सकता है और पैन कार्ड निष्क्रिय भी हो जाएगा.

कई सुविधाओं का नहीं मिलेगा लाभ केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने भी ऐलान किया है कि सभी भारतीय नागरिकों को उक्त समय अवधि से पहले अपना पैन और आधार कार्ड लिंक कराना होगा. ऐसा करने में विफल होने पर नागरिक वित्तीय लेनदेन के लिए अपने पैन कार्ड का उपयोग करने में सक्षम नहीं होंगे. साथ ही बैंक खाता खोलना या सरकारी पेंशन, छात्रवृत्ति, एलपीजी सब्सिडी आदि का लाभ भी उन लोगों को नहीं मिल पाएगा.

ऑनलाइन कैसे करें लिंक? अगर आप ऑनलाइन पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना चाहते हैं तो आपको www.incometaxindiaefiling.gov.in की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर Link Aadhaar का विकल्प दिखाई देगा. इस पर क्लिक कर अपना आधार नंबर, पैन नंबर, नाम और कोड भरकर पैन और आधार को लिंक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Income Tax भरते हैं तो इन पांच नियमों का रखें ध्यान, 1 अप्रैल से होगा बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसोई गैस के दाम में क्या हुआ बदलाव? जानिए 4 सितंबर का नया LPG रेट
रसोई गैस के दाम में क्या हुआ बदलाव? जानिए 4 सितंबर का नया LPG रेट
Petrol- Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
सरकार की जेट फ्यूल स्कीम से कंपनियों ने फेरा मुंह, फ्लाइट टिकट पर बड़ी खबर
सरकार की जेट फ्यूल स्कीम से कंपनियों ने फेरा मुंह, फ्लाइट टिकट पर बड़ी खबर
'क्या हम गुलाम हैं', केन्या के राष्ट्रपति ने देश में TATA का काम रोका
'क्या हम गुलाम हैं', केन्या के राष्ट्रपति ने देश में TATA का काम रोका

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के खिलाफ अब चीन देगा US का साथ? जेडी वेंस ने कहा- 'वो तैयार'
ईरान के खिलाफ अब चीन देगा US का साथ? जेडी वेंस ने कहा- 'वो तैयार'
दिल्ली में जनमाष्टमी पर बरसेंगे बादल, 2 दिन का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में जनमाष्टमी पर बरसेंगे बादल, 2 दिन का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
चीन-पाक बॉर्डर पर अब 24 घंटे नजर, क्यों EOS-05 सुरक्षा के लिए 'तुरुप का पत्ता'?
चीन-पाक बॉर्डर पर अब 24 घंटे नजर, क्यों EOS-05 सुरक्षा के लिए 'तुरुप का पत्ता'?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
US ने ईरान में शादी वाले घर पर किया हमला, जेडी वेंस बोले- 'नागरिकों को निशाना...'
US ने ईरान में शादी वाले घर पर किया हमला, जेडी वेंस बोले- 'नागरिकों को निशाना...'
'बे-सिर-पैर की बातें...', राहुल गांधी पर FIR पर नैनीताल पुलिस का बयान
'बे-सिर-पैर की बातें...', राहुल गांधी पर FIR पर नैनीताल पुलिस का बयान
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget