एक्सप्लोरर

Income Tax Return: रिफंड मिलने के बाद भी आईटीआर में कर सकते हैं सुधार, जानें कैसे और कब तक फाइल कर सकते हैं रिवाइज्ड रिटर्न!

Income Tax Refund: अगर इनकम टैक्स रिटर्न भरने और सबमिट करने के बाद कुछ कमी रह गई है तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है. आप रिवाइज्ड रिटर्न फाइल कर सकते हैं.

Revised ITR Filing: इनकम टैक्स विभाग इन दिनों सख्त हो गया है. ऐसे में आयकर रिटर्न भरते समय टैक्सपेयर्स इस बात का ख्याल रखते हैं वो आईटीआर में अपने इनकम की सही जानकारी उपलब्ध करायें. कई बार टैक्सपेयर्स बैंक खाते में डिपॉजिट से होने वाले ब्याज इनकम की सही जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाते हैं या फिर गलत डिडक्शन क्लेम कर लेते हैं. ऐसा आपके साथ भी हुआ है तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है. इतना ही नहीं इनकम टैक्स विभाग से अगर आपको कम रिफंड आता है तो उसके खिलाफ अपील करने का भी प्रावधान है.  

139(5) के तहत भर सकते हैं रिवाइज्ड रिटर्न

इनकम टैक्स कानून के तहत आयकर रिटर्न दाखिल करने के बावजूद आप फिर से अपने आईटीआर को दुरुस्त कर सकते हैं. इनकम टैक्स कानून के सेक्शन 139(5) के तहत टैक्सपेयर्स रिवाईज्ड इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर आईटीआर में की गई गलतियों में सुधार कर सकते हैं. इस कानून के मुताबिक आईटीआर दाखिल करने के बाद अगर टैक्सपेयर को लगता है कि उससे कुछ घोषित करना छूट गया है या फिर कोई चूक हुई है तो वो रिवाइज्ड रिटर्न दाखिल कर आईटीआर को ठीक कर सकता है. 

प्रोसेसिंग - रिफंड मिलने पर भी भर सकते हैं रिवाइज्ड रिटर्न 

टैक्सपेयर्स के लिए राहत की बात ये है कि भले ही उनके इनकम टैक्स रिटर्न की प्रोसेसिंग हो गई हो, इसके बावजूद सेक्सन 139(5) के तहत वे ऑनलाइन जाकर रिवाइज्ड रिटर्न फाइल कर सकते हैं. ऐसे भी हो सकता है कि किसी टैक्सपेयर के आईटीआर की प्रोसेसिंग हो गई हो और उसे रिफंड जारी कर दिया गया हो. ऐसे मामलों में रिफंड मिलने के बाद भी टैक्सपेयर आईटीआर में सुधार करने के लिए रिवाइज्ड रिटर्न भर सकते हैं. 

31 दिसंबर तक भर सकते हैं रिवाइज्ड रिटर्न 

आपको बता दें एसेसमेंट ईयर के खत्म होने के तीन पहले पहले तक रिवाइज्ड रिटर्न दाखिल किया जा सकता है. उदाहरण के लिए मौजूदा एसेसमेंट ईयर 2023-24 के मामले में आपने आयकर रिटर्न दाखिल किया जिसमें कुछ गलती हो गई है तो 31 दिसंबर 2023 तक आप रिवाइज्ड आईटीआर दाखिल कर सकते हैं. देरी से आईटीआर (Belated ITR) दाखिल करने वाले टैक्सपेयर भी रिवाइज्ड आईटीआर फाइल कर सकते हैं.  2019-20 तक 31 मार्च तक रिवाइज्ड रिटर्न भरने की सुविधा थी जिस  समय सीमा को सरकार ने तीन महीने कम दिया और उसे घटाकर 31 दिसंबर कर दिया गया. 

कम रिफंड आने पर क्या करें? 

मान लिजिए आपने आईटीआर भरा और आपने जितना इनकम टैक्स रिफंड क्लेम किया था उससे कम टैक्स रिफंड आता है तो इसके लिए भी इनकम टैक्स कानून में विभाग के पास अपील करने का आपको अधिकार है. किसी टैक्सपेयर के फॉर्म 26एएस में टीडीएस क्रेडिट होने के बावजूद अगर किसी टैक्सपेयर का कम टैक्स रिफंड आता है  तो वो इनकम टैक्स कानून के सेक्शन 154 के तहत रेक्टिफिकेशन रीक्वेस्ट (Rectification Request) फाइल कर बैलेंस टैक्स रिफंड के लिए क्लेम कर सकता है. इनकम टैक्स विभाग टैक्सपेयर्स के अनुरोध के अध्ययन करने के बाद उसे बकाया रिफंड जारी कर सकता है.  

ये भी पढ़ें 

Income Tax News: IT डिपार्टमेंट का बड़ा फैसला, पति पर बन रही कर देनदारी को पत्नी के टैक्स भुगतान से किया एडजस्ट

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
LPG: आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget