एक्सप्लोरर

कहीं आपका पैन कार्ड नकली तो नहीं? घर बैठे आसान तरीके से लगाएं पता

कहीं आपका पैन कार्ड फर्जी तो नहीं? अब घर बैठे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करके PAN Card की सत्यता जांच सकते हैं.

भारत में पैन कार्ड एक अहम डॉक्यूमेंट है. हर बड़े फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए पैन कार्ड अनिवार्य है. बैंक अकाउंट ओपन कराने से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के दौरान पैन कार्ड की आवश्यकता होती है. 18 साल से ऊपर उम्र के लोग अपना पैन कार्ड जरूर बनवाते हैं. इन दिनों ऑनलाइन फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में पैन कार्ड के भी नकली होने का खतरा बढ़ा है. ऐसे में आप घर बैठे ही पता लगा सकते हैं कि आपका पैन कार्ड असली है या नहीं. इसके अलावा पैन कार्ड एक्टिव या है नहीं, इसे भी आप आसानी से जान सकते हैं.

ऐसे कर सकते हैं अपने PAN की पहचान-

- इनकम टैक्स विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल www.incometaxindiaefiling.gov.in जाए. -होम पेज पर बायीं ओर आपको Verify Your PAN Details का ऑप्शन दिखेगा. इस पर क्लिक करें -नए पेज पर आपको नाम, जन्मतिथि और अपने पैन नंबर की डिटेल्स डालनी होगी -सही जानकारी भरने के बाद पोर्टल पर मैसेज आएगा कि आपके द्वारा दी जानकारी सही है या नहीं. -आपको यह भी पता चलेगा कि आपका पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं -इस तरह आप आसानी से पैन कार्ड की सत्यता का पता लगा सकते हैं.

घर बैठे ऐसे बनाएं नया पैन कार्ड

पैन कार्ड अप्लाई करने के लिए NSDL या UTIITSL वेबसाइट पर जाएं. अब ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी आवेदन किया जा सकता है. आईडी प्रूफ, आवास प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी.

PAN Card बनवाने के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन सबसे पहले नया पैन कार्ड बनवाने के लिए NDSL की वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद ऐप्लिकेशन टाइप पर जाएं और जहां New PAN - Indian Citizen (Form 49A) लिखा है वहां पर क्लिक करें. इसके बाद कैटिगरी ऑप्शन पर जाएं. अपनी कैटेगरी का चयन करें और इसमें Individual का चुनाव करें. मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, ईमेल पता और मोबाइल नंबर आदि भरें. फिर कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें. आपके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा.

आगे Continue with the PAN Application Form बटन पर क्लिक करें. इसके बाद अपना डिजिटल ई-केवाईसी जमा करें. अब फॉर्म के अगले हिस्से में अपना पर्सनल डिटेल दर्ज करना होगा. अब फॉर्म के इस हिस्से में अपना एरिया कोड, AO टाइप और अन्य मांगी गई डिटेल दर्ज करें. अब 'प्रोसीड' पर क्लिक कर दें.

फीस का भुगतान ऐसे करें इसके बाद आप नेट नेटबैंकिंग/ डेबिट/ क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं. इसके बाद रसीद आएगी जिसका प्रिंट लेकर उसमें अपनी दो पासपोर्ट साइज फोटो लगानी होगी और इसे NSDL के पते पर भेजना होगा.

PM Kisan Samman Nidhi Scheme: किसानों को जल्द जारी होगी 2000 रुपये की नई किस्त, ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना नाम

PF Balance Check: ऑनलाइन तरीके से PF बैलेंस जानना हुआ आसान, जानिए- कैसे मिस कॉल से मिलेगी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
LPG Rate Today: आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
Petrol-Deisel Rate: चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget