एक्सप्लोरर

अगर खो गया या चोरी हुआ है आपका ATM डेबिट कार्ड, तो ऐसे करें ब्लॉक, देखें पूरा प्रोसेस

बैंक खाते को हैकर्स या ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए कुछ चीजों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए. उनमें से एक चीज है डेबिट कार्ड के खो जाने या चोरी हो जाने पर कार्ड को ब्लॉक करना.

ऑनलाइन बैंक खाते के अपने फायदे और नुकसान दोनों हैं. पिछले कुछ वक्त में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में काफी तेजी देखी गई है. अगर आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए किसी को भेजते हैं या फिर किसी से पैसे मंगवाते हैं तो इसके अपने खतरे हैं. हालांकि कुछ चीजों का ध्यान रखकर आप ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होने से बच सकते हैं. बैंक खाते को हैकर्स या ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए कुछ चीजों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए. उनमें से एक चीज है डेबिट कार्ड के खो जाने या चोरी हो जाने पर कार्ड को ब्लॉक करना.

बैंकों द्वारा जारी किया गया डेबिट कार्ड आमतौर पर एटीएम से कैश निकालने में काम आता है. अगर आपका कार्ड चोरी हो गया है या फिर खो गया है तो ऐसी स्थिति में आप तुरंत बिना देरी किये अपने डेबिट कार्ड को ब्लॉक करा दें. आप बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके भी एटीएम कार्ड को ब्लॉक करा सकते हैं. आज हम आपको बताते हैं कि आप नेट बैंकिंग के जरिए एसबीआई ATM डेबिट कार्ड और ICICI बैंक एटीएम/डेबिट कार्ड को कैसे ब्लॉक कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं ऑनलाइन प्रोसेस

SBI ATM कम डेबिट कार्ड को कैसे ब्लॉक कराएं यदि आपका कार्ड खो जाता है या चोरी हो जाता है तो आप ऑनलाइन SBI के माध्यम से अपने SBI ATM कम डेबिट कार्ड को ब्लॉक कर सकते हैं. नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स का पालन करके आप अपने कार्ड को तुरंत ब्लॉक कर सकते हैं

1: अपने उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड के साथ नेट बैंकिंग में लॉग इन करें 2:Services ई-सेवा ‘ATM Card Services>Block ATM Card’ लिंक चुनें 3: उस खाते का चयन करें, जिसके तहत आप अपना एटीएम सह डेबिट कार्ड ब्लॉक करना चाहते हैं 4: सभी सक्रिय और अवरुद्ध कार्ड प्रदर्शित किए जाएंगे. आपको कार्ड के पहले 4 और अंतिम 4 अंक दिखाए जाएंगे 5: कार्ड चुनें, आप ब्लॉक करना चाहते हैं और Select सबमिट ’पर क्लिक करें, विवरण सत्यापित करें और पुष्टि करें 6: प्रमाणीकरण के मोड को या तो SMS OTP या प्रोफाइल पासवर्ड के रूप में चुनें 7: अगली स्क्रीन पर, पहले चुने गए अनुसार ओटीपी पासवर्ड/प्रोफाइल पासवर्ड डालें और ‘Confirm’ पर क्लिक करें 8: अब कार्ड के ब्लॉक होने के बाद आपको सक्सेजफुल का मैसेज दिख जाएगा

ICICI बैंक के एटीएम/ डेबिट कार्ड को ब्लॉक करना उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड के साथ नेट बैंकिंग में लॉग इन करके डेबिट कार्ड को ब्लॉक किया जा सकता है 1: बैंक खाते में प्रवेश करें 2: ‘My Accounts’ पर नेविगेट करें 3: बैंक खाते 4: सर्विस रिक्वेस्ट 5: एटीएम / डेबिट कार्ड संबंधित 6: ब्लॉक डेबिट / एटीएम कार्ड

ICICI बैंक एटीएम / डेबिट कार्ड को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का विकल्प प्रदान करता है जिसे फिर से खाते में लॉगिन करके अनब्लॉक किया जा सकता है. केवल सक्रिय और अस्थायी रूप से ब्लॉक एटीएम / डेबिट कार्ड को स्थायी रूप से ब्लॉक किया जा सकता है. कार्ड को स्थायी रूप से ब्लॉक करने के मामले में, बैंक एक नया कार्ड जारी करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget