एक्सप्लोरर

Ayushman Card: 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज पाने के लिए आयुष्मान कार्ड के लिए करें अप्लाई, जानें पूरा प्रोसेस

Ayushman Card: अगर आप भी 5 लाख रुपये तक के हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ पाना चाहते हैं तो आयुष्मान भारत योजना के तहत आज ही आवेदन करें. यहा आपको पूरे प्रोसेस की जानकारी दी जा रही है...

Ayushman Bharat Yojana: देश के हर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना यानी आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की है. यह विश्व की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम है जिसके जरिए करोड़ों निम्न आय वर्ग और मिडिल क्लास लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज का लाभ मिल रहा है. केंद्र की मोदी सरकार ने इस योजना को 23 सितंबर, 2018 को लॉन्च किया था. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं.

क्या है आयुष्मान भारत योजना की पात्रता?

आयुष्मान भारत योजना के लिए अप्लाई करने से पहले इसकी पात्रता के बारे में जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है. इस स्कीम को सरकार ने गरीब और कमजोर आय वर्ग के लोगों के लिए लॉन्च किया है. इस योजना का लाभ आदिवासी (SC/ST) बेघर, निराश्रित, दान या भिक्षा मांगने वाला व्यक्ति, मजदूर आदि ले सकता है. अगर आप अपनी पात्रता जांचना चाहते हैं तो PMJAY की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें. यहां Am I Eligible टैब पर क्लिक करें. इसके बाद आपको उस पेज पर भेज दिया जाएगा जहां आप अपनी पात्रता को आसानी से चेक कर सकते हैं. इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद आपको कुछ ही मिनटों में अपनी पात्रता का पता चल जाएगा.

योजना के तहत इन सुविधाओं का मिलता है लाभ

इस योजना के तहत लाभार्थियों को देश के सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही सरकार अस्पताल में एडमिट होने के बाद भी अगले 15 दिन तक होने वाले सभी खर्च को उठाती है. इस स्कीम की खास बात ये है कि इसमें परिवार को सभी सदस्यों को उनकी उम्र और संख्या पर ध्यान ने देते हुए स्कीम का लाभ मिलता है. इसमें आपको एक रुपये भी कैश के रूप में नहीं देना पड़ता है क्योंकि आयुष्मान योजना पूरी तरीके से एक कैशलेस स्कीम है.

इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • इनकम सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर जरूरत है)
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

कैसे करें योजना के लिए अप्लाई

  • आयुष्मान भारत योजना में अप्लाई करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.
  • नए रजिस्ट्रेशन के लिए 'New Registration' या'Apply' के टैब पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपको अपना नाम, लिंग, आधार नंबर, राशन कार्ड आदि की जानकारी दर्ज करनी होगी.
  • ध्यान रखें जो भी जानकारी दर्ज करें वह सही होनी चाहिए और इसे क्रॉस चेक कर लें.
  • मांग गए सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड कर दें.
  • एक बार पूरे एप्लीकेशन फॉर्म को देख लें और फिर इसे सब्मिट कर दें.
  • आवेदन सबमिट होने के बाद अधिकारी आपके एप्लीकेशन को रिव्यू करेंगे.
  • इसके बाद आपको आयुष्मान भारत योजना के तहत हेल्थ कार्ड आसानी से मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Jan Dhan Yojana: अप्रैल-जुलाई के बीच 1 करोड़ से अधिक लोगों ने खुलवाया जनधन खाता, जानें योजना से जुड़ी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget