एक्सप्लोरर

SCSS और PMVVY योजनाओं में लगाने जा रहे पैसा, जान लीजिए कैसे उठा सकते हैं ज्यादा लाभ 

Senior Citizen Saving Schemes: सीनियर सिटीजन के लिए केंद्र सरकार की इन दो स्कीमों में निवेश करके ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे आप ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं.

Senior Citizen Schemes: सीनियर सिटीजन के लिए केंद्र सरकार ने दो स्कीम की शुरुआत की है, जिसके तहत निवेश पर सरकार सालाना ब्याज देती है. इस योजना में पैसों का जोखिम नहीं है. ये दो योजनाएं वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) और प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) है. 

वित्त मंत्री निर्मला ने केंद्रीय बजट के दौरान सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम की अधिकतम जमा सीमा 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया था, ये बढ़ोतरी 1 अप्रैल से प्रभावी है. इस योजना के लिए नवीनतम ब्याज दर 8 फीसदी है. दूसरी ओर पीएम वय वंदना योजना 31 मार्च 2023 के लिए वैलिड है. ये एक पेंशन योजना है और इसमें 15 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है.  

60 वर्ष से ज्यादा उम्र को ही लाभ 

पीएम वय वंदना योजना के तहत 10 साल की मैच्योरिटी होगी. इन दोनों योजनाएं 60 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले नागरिकों के लिए  हैं. आइए जानते हैं इन दोनों योजनाओं में निवेश करके आप अपने पोर्टफोलियो से कैसे ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं और इसके लिए आपको क्या करना होगा.  

कैसे कमाएं ज्यादा इनकम 

अगर आप बिना रिस्क बुढ़ापे में अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आपको 31 मार्च से पहले पीएम वय वंदना योजना में निवेश कर लेना चाहिए. इस योजना के तहत आप 15 लाख के निवेश पर हर महीने पेंशन का लाभ ले सकते हैं. इसमें 7.4 फीसदी का ब्याज दिया जाएगा. ऐसे में कैलकुलेशन करें तो 10 साल के लिए सालाना लाभ 1.11 लाख रुपये होगा. 

वहीं सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के तहत 1 अप्रैल से 30 लाख रुपये तक निवेश का विकल्प दिया गया है और 8 फीसदी ब्याज पर 5 साल के लिए 2 लाख रुपये से ज्यादा सालाना इनकम होगी. ऐसे में दोनों योजनाओं से 3.5 लाख रुपये सालाना तक का लाभ उठाया जा सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन दोनों स्कीमों में अधिकतम निवेश करके सालाना अच्छा इनकम कमा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

Layoffs 2023: छंटनी का सिलसिला जारी, एडटेक कंपनी UpGrad ने 30% कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, जानें कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget