एक्सप्लोरर

Housing Prices: अपने घर का सपना होता जा रहा मुश्किल, 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ी मकानों की कीमत 

Real Estate: देश में सबसे ज्यादा कीमतें हैदराबाद में बढ़ी हैं. इसके लिए महंगी होती जमीन और कंस्ट्रक्शन कॉस्ट को जिम्मेदार माना जा रहा है. इसके चलते मकानों की बिक्री भी घट रही है.

Real Estate: हर किसी का सपना अपना एक घर बनाने का होता है. मगर, पिछले कुछ सालों में यह सपना हर गुजरते महीने के साथ और मुश्किल होता चला जा रहा है. देश के बड़े शहरों में तो यह काम और भी ज्यादा कठिन होता जा रहा है. टॉप 7 शहरों में मकानों की कीमतें 32 फीसदी तक बढ़ गई हैं. इसके लिए जमीन की बढ़ती कीमतों और लगातार उछाल मारती कंस्ट्रक्शन कॉस्ट को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. देश में घरों की कीमत सबसे ज्यादा हैदराबाद में बढ़ी है. इसके अलावा दिल्ली एनसीआर, मुंबई मेट्रोपॉलिटिन रीजन, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और पुणे में घरों की कीमत तेजी से बढ़ती जा रही है. 

टॉप 7 शहरों में लगातार बढ़ रही कीमतें 

रियल एस्टेट कंसल्टेंट फर्म एनरॉक की रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश के टॉप 7 शहरों में घरों की कीमतें सालाना आधार पर औसतन 23 फीसदी बढ़ी हैं. हैदराबाद में सबसे ज्यादा 32 फीसदी का उछाल आया है. दिल्ली एनसीआर और बेंगलुरु में 29 फीसदी, मुंबई एमएमआर में 24 फीसदी, पुणे और चेन्नई में 16 फीसदी और कोलकाता में 14 फीसदी रेट बढ़े हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, टॉप 7 शहरों में औसत कीमतें पिछले साल की तीसरी तिमाही में 6,800 रुपये प्रति स्क्वायर फीट से बढ़कर 2024 की तीसरी तिमाही में 8,390 रुपये प्रति स्क्वायर फीट हो गई हैं.

जमीन की कीमतें बढ़ीं, घरों की बिक्री घटी

घरों की कीमत पिछली कुछ तिमाहियों से लगातार बढ़ रही है. जमीन की कीमत भी लगातार बढ़ती जा रही है. सीमेंट, सरिया, गिट्टी, बालू और मजदूरों पर खर्च भी बढ़ता जा रहा है. लग्जरी घरों की डिमांड बढ़ने से भी मकानों की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. एनारॉक के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई-सितंबर में घरों की बिक्री 11 फीसदी घटकर 1,07,060 यूनिट रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,20,290 यूनिट थी. नए घरों की आपूर्ति में 19 भी गिरावट देखी गई. जुलाई-सितंबर में 93,750 नए घर आए, जबकि 2023 की इसी अवधि में 1,16,220 नए घर पेश किए गए थे.

कुछ इस तरह उछाल मार रहे रेट

दिल्ली एनसीआर में रेट 7,200 रुपये प्रति स्क्वायर फीट हो गए हैं, जो कि एक साल पहले 5,570 रुपये प्रति स्क्वायर फीट थे. बेंगलुरु में घरों की कीमतें 8,100 रुपये प्रति स्क्वायर फीट हो गईं, जो पिछले साल 6,275 रुपये प्रति स्क्वायर फीट थीं. हैदराबाद में रेट 5,400 रुपये प्रति स्क्वायर फीट से बढ़कर 7,150 रुपये प्रति स्क्वायर फीट हो गए हैं. मुंबई एमएमआर में कीमतें 13,150 रुपये प्रति स्क्वायर फीट से उछाल मारकर 16,300 रुपये हो गईं हैं. पुणे में 6,550 रुपये प्रति स्क्वायर फीट की तुलना में अब 7,600 रुपये प्रति स्क्वायर फीट देने पड़ रहे हैं. चेन्नई में यही रेट 5,770 रुपये प्रति स्क्वायर फीट से बढ़कर 6,680 रुपये प्रति स्क्वायर फीट हो गए हैं. कोलकाता में कीमतें 5,700 रुपये प्रति स्क्वायर फीट हो गई हैं, जो कि एक साल पहले 5,000 रुपये प्रति स्क्वायर फीट थीं.

ये भी पढ़ें 

Pakistan Economic Crisis: 1.5 लाख नौकरियां खत्म, 6 मंत्रालय पर लगा ताला, IMF से कर्ज लेने के लिए पाकिस्तान ने टेके घुटने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: सीजेआई आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
CJP आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
Flipkart News: ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
Credit Card: आपकी सैलरी से ज्यादा क्यों होती है क्रेडिट लिमिट? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Credit Card: आपकी सैलरी से ज्यादा क्यों होती है क्रेडिट लिमिट? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Daily Savings: सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न
सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget