एक्सप्लोरर

'मेड इन इंडिया' बुलेट ट्रेन दूर नहीं, हाईस्पीड ट्रेन को लेकर नई खबर कर देगी खुश

Made In India Bullet Train: भारत में स्वदेशी बुलेट ट्रेन के निर्माण को लेकर जो खबर आ रही है वो आपको खुश कर सकती है. इनकी स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे अधिक हो सकती है.

Made In India Bullet Train: देश की पहली बुलेट ट्रेन को लेकर खासा बज़ बना रहता है. जैसा कि आम जानकारी में ये बातें हैं कि दो साल के भीतर मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन का काम पूरा हो सकता है और ये ऑपरेशनल हो जाएगी. जनता में इसे लेकर उत्सुकता है और इसके कंस्ट्रक्शन को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अक्सर अपडेट शेयर करते रहते हैं. अब इसी दिशा में एक और खबर आई है जो खुश करने वाली साबित हो सकती है.

स्वदेशी बुलेट ट्रेन का निर्माण !

जिस तरह देश में स्वदेशी वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण का काम चल रहा है उसी तरह अब बुलेट ट्रेन के स्वदेश में निर्माण को लेकर भी खबर आ रही हैं. आर्थिक समाचार पत्र इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक देश में वंदे भारत स्टाइल की बुलेट ट्रेन के निर्माण के लिए डेवलपमेंट वर्क चल रहे हैं और इन ट्रेनों की स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा या इससे ज्यादा भी हो सकती है. ईटी को एक सरकारी अधिकारी ने ये जानकारी दी है कि भारतीय रेलवे के मौजूदा रेल नेटवर्क में शामिल सभी ट्रेनों से इस स्वदेशी बुलेट ट्रेन की स्पीड ज्यादा हो सकती है. 


मेड इन इंडिया' बुलेट ट्रेन दूर नहीं, हाईस्पीड ट्रेन को लेकर नई खबर कर देगी खुश

वंदे भारत की तर्ज पर होगा ऐसी ट्रेनों का निर्माण

जानकारी के मुताबिक चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ( आईसीएफ) में ऐसी हाई-स्पीड ट्रेनों की डिजाइनिंग को डेवलप किया जा रहा है. 250 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड वाली ट्रेनों के लिए रेलवे को खास प्लानिंग पर काम करना है क्योंकि देश में पहले से ही वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है जिनकी टॉप स्पीड 220 किलोमीटर प्रति घंटा तक जाती है. 

बुलेट ट्रेन को लेकर अपडेट

वैश्विक परिप्रेक्ष्य में देखें तो ऐसी ट्रेनों जो 250 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार को पा सकती है वो हाईस्पीड ट्रेनों की श्रेणी में आती हैं. फिलहाल भारत में जापान की मदद से बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है जिसकी टॉप स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी. मुंबई-अहमदाबाद रूट पर फर्राटा भरने वाली इस ट्रेन के लिए निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. 

ये भी पढ़ें

Vande Bharat: वंदे भारत ट्रेनों से कितनी हो रही कमाई, आरटीआई के बदले रेलवे ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget