एक्सप्लोरर

Adani-Hindenburg: हिंडनबर्ग के नए आरोप से अडानी का इनकार, स्विस बैंक में फ्रीज अरबों डॉलर से नहीं है कोई कनेक्शन

Hindenburg Research Report: हिंडनबर्ग ने ताजे आरोप में कहा था कि स्विस बैंक के अकाउंट्स में अडानी समूह के अरबों डॉलर फ्रीज कर दिए गए हैं. अडानी समूह ने हिंडनबर्ग के नए आरोपों को खारिज किया है...

अडानी समूह और विवादित अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के मामले में लगातार नए मोड़ आ रहे हैं. डेढ़ साल पहले शुरू हुआ यह मामला सुलट नहीं रहा है और उसमें लगातार नए चैप्टर जुड़ते जा रहे हैं. ताजा मामले में हिंडनबर्ग ने अडानी समूह पर नया आरोप लगाया है. उसका कहना है कि स्विस बैंक के विभिन्न अकाउंट में अडानी समूह के अरबों डॉलर फ्रीज कर लिए गए हैं. हालांकि अडानी समूह ने हिंडनबर्ग के नए आरोपों को भी खारिज किया है और उन्हें आधारहीन बताया है.

हिंडनबर्ग रिसर्च ने गुरुवार को फिर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अडानी समूह को लेकर अपडेट शेयर किया. उसमें आरोप लगाया गया कि स्विट्जरलैंड की अथॉरिटी ने अडानी समूह से जुड़े 310 मिलियन डॉलर से ज्यादा फंड को फ्रीज कर दिया है. उसके बाद अडानी समूह की ओर से बयान जारी किया गया. अडानी समूह ने अपने बयान में हिंडनबर्ग के ताजे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें आधारहीन आरोप करार दिया.

अडानी समूह का बयान- पारदर्शी है विदेशी होल्डिंग

अडानी समूह का कहना है कि उसकी ओवरसीज होल्डिंग का स्ट्रक्चर पूरी तरह से पारदर्शी है. उसने अपनी विदेशी संरचना का पूरा खुलासा किया हुआ है और वह अपने ऊपर लागू सभी नियमों का पालन करता है. अडानी समूह ने साथ ही ये भी कहा है कि उनके खिलाफ स्विट्जरलैंड की किसी अदालत में कोई मामला नहीं चल रहा है. समूह की किसी कंपनी का नाम ऐसे किसी अदालती दस्तावेज में नहीं आया है. न ही उनसे इस बारे में कोई सफाई मांगी गई है.

हिंडनबर्ग ने अडानी पर लगाया ये नया आरोप

उससे पहले हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह के ऊपर अपने नए हमले में दावा किया था कि अडानी के खिलाफ स्विट्जरलैंड में मनी लॉन्ड्रिंग व सिक्योरिटीज के साथ फर्जीवाड़े की जांच चल रही है. हिंडनबर्ग ने अपने एक्स अपडेट में लिखा है कि उस जांच के संबंध में स्विट्जरलैंड की अथॉरिटी ने अडानी से जुड़े 310 मिलियन डॉलर से ज्यादा फंड को फ्रीज कर दिया है, जो विभिन्न स्विस बैंक अकाउंट में रखे गए थे. हिंडनबर्ग के हिसाब से जांच 2021 से चल रही है. हिंडनबर्ग ने यह आरोप स्विट्जरलैंड के मीडिया आउटलेट गॉथम सिटी के हवाले से लगाया है.

 

जनवरी 2023 से हो रहा अडानी पर हिंडनबर्ग का हमला

यह अडानी समूह के ऊपर हिंडनबर्ग का पहला हमला नहीं है. इस विवाद की शुरुआत डेढ़ साल से भी ज्यादा समय पहले जनवरी 2023 में हुई थी, जब हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह को पहली बार निशाने पर लिया था. उस समय हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह के ऊपर इतिहास का सबसे बड़ा शेयर बाजार फ्रॉड करने का आरोप लगाया था. उसके आरोपों में शेयरों के भाव को गलत तरीके से चढ़ाना और शेल कंपनियों के जाल का इस्तेमाल कर पैसों का हेर-फेर करना शामिल था.

एक महीने पहले हिंडनबर्ग ने लगाया था ये आरोप

अडानी समूह ने हिंडनबर्ग के उन आरोपों का भी खंडन किया था. हालांकि उस समय अडानी समूह को भारी नुकसान उठाना पड़ गया था. समूह की कई कंपनियों का बाजार पूंजीकरण आधे से भी कम हो गया था. अभी एक महीने पहले भी हिंडनबर्ग ने अडानी समूह पर हमला किया था. उसमें हिंडनबर्ग ने अडानी समूह के खिलाफ चल रही सेबी की जांच पर ही सवाल उठा दिया था और दावा किया था कि सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच का अडानी समूह के साथ फाइनेंशियल रिलेशन है. उस आरोप का सेबी चेयरपर्सन और उनके पति ने संयुक्त बयान जारी कर खंडन किया था. अडानी समूह ने भी बयान जारी कर सेबी प्रमुख के साथ किसी तरह का फाइनेंशियल रिलेशन होने से इनकार किया था.

ये भी पढ़ें: आज नए खुलासे का ऐलान! अडानी के बाद अब किसका नंबर, कौन बनेगा हिंडनबर्ग का नया शिकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
Petrol Price: पाकिस्तान-बांग्लादेश में 40% से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतों को लेकर सरकार ने दिया अपडेट
पाकिस्तान-बांग्लादेश में 40% से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतों को लेकर सरकार ने दिया अपडेट
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
Bank holiday: अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget