एक्सप्लोरर

इस केस में बुरी तरह फंस गया हिंडनबर्ग रिसर्च! अडानी ग्रुप पर लगाए थे कई आरोप

रिपोर्ट्स के अनुसार, नैट एंडरसन और एन्सन के बीच ईमेल से की गई बातचीत में यह स्पष्ट हुआ है कि हिंडनबर्ग की निगेटिव रिपोर्ट तैयार करने में एन्सन की सक्रिय भूमिका रही है.

लगभग आठ साल पुरानी रिसर्च-इन्वेस्टमेंट कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च को बंद करने की घोषणा करने वाले नैट एंडरसन पर हेज फंड्स के साथ कथित मिलीभगत के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. कनाडा के एक पोर्टल ने ओन्टारियो की एक अदालत में दायर दस्तावेजों के हवाले से यह जानकारी दी है. इन दस्तावेजों में दावा किया गया है कि नैट एंडरसन ने हेज फंड एन्सन के साथ रिसर्च शेयर किया था.

हेज फंड्स और हिंडनबर्ग के रिश्तों पर उठे सवाल

हेज फंड्स बड़े निवेशकों से पूंजी जुटाकर अलग-अलग प्रतिभूतियों (Securities) और वित्तीय साधनों में निवेश करते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, नैट एंडरसन और एन्सन के बीच ईमेल से की गई बातचीत में यह स्पष्ट हुआ है कि हिंडनबर्ग की निगेटिव रिपोर्ट तैयार करने में एन्सन की सक्रिय भूमिका रही है. रिपोर्ट तैयार करने के लिए एन्सन ने निर्देश दिए थे, जिनमें रिपोर्ट का स्वरूप और लक्ष्य मूल्य तय करने जैसी बातें शामिल थीं.

पोर्टल मार्केट फ्रॉड्स ने दावा किया है कि इन ईमेल से की गई बातों से यह पता चलता है कि नैट एंडरसन स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर रहे थे. उनके द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट्स में एन्सन फंड्स के निर्देशों का पालन किया गया था.

अदालती दस्तावेजों के आधार पर आरोप

ओन्टारियो सुपीरियर कोर्ट ऑफ जस्टिस में दायर दस्तावेजों में कनाडा के एन्सन हेज फंड के प्रमुख मोएज कासम ने स्वीकार किया है कि उनकी कंपनी ने हिंडनबर्ग रिसर्च के साथ जानकारी साझा की थी. हालांकि, इस भागीदारी का खुलासा नहीं किया गया, जिससे अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (SEC) द्वारा धोखाधड़ी का मामला बन सकता है.

प्रतिभूतियों के मामले में हेज फंड्स और शोध कंपनियों के बीच ऐसी मिलीभगत निवेशकों के हितों को नुकसान पहुंचा सकती है. मंदी की रिपोर्ट जारी कर कंपनियों के शेयर मूल्य को गिराने की रणनीति के तहत, हेज फंड्स समानांतर दांव लगाकर और अधिक लाभ कमा सकते हैं.

हिंडनबर्ग का विवादास्पद इतिहास

हिंडनबर्ग रिसर्च पहले भी विवादों में रही है. हाल ही में अडानी समूह पर लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों ने कंपनी को सुर्खियों में ला दिया था. अडानी समूह पर रिपोर्ट के बाद, हिंडनबर्ग की विश्वसनीयता और उद्देश्यों पर सवाल उठे थे. अब, हेज फंड्स के साथ कथित मिलीभगत का मामला इस कंपनी की साख को और कमजोर कर सकता है.

बातचीत और स्क्रीनशॉट्स का दावा

पोर्टल ने हिंडनबर्ग और एन्सन के बीच ईमेल बातचीत के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं, जो कथित तौर पर अदालत के दस्तावेजों से लिए गए हैं. इन संवादों में नैट एंडरसन की भूमिका को निर्देशित करने और रिपोर्ट पर नियंत्रण का खुलासा किया गया है. पोर्टल ने दावा किया है कि उसने इस मामले के केवल पांच प्रतिशत दस्तावेजों की जांच की है.

कानूनी कार्रवाई संभव

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ये आरोप सही साबित होते हैं, तो एसईसी नैट एंडरसन और एन्सन फंड्स के खिलाफ प्रतिभूति धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर सकती है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह मामला 2025 तक एसईसी के पास पहुंचने पर बड़ा विवाद खड़ा कर सकता है.

ये भी पढ़ें: 10, 20, 30, 40 कितने भी हजार हो आपकी सैलरी, सिर्फ 2 हजार महीने के निवेश से बन सकते हैं करोड़पति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget