एक्सप्लोरर

Supreme Court Update: हिंडनबर्ग-अडानी मामले की सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की गुजारिश, याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण ने रखी मांग

चीफ जस्टिस ने याचिकाकर्ता के वकील से मंगलवार 7 नवंबर, 2023 को कोर्ट के समक्ष फिर से मामले की तरफ कोर्ट का ध्यान दिलाने को कहा है.

Hindenburg-Adani Issue: हिंडनबर्ग-अडानी मामले में एक याचिकाकर्ता ने सु्प्रीम कोर्ट से जल्द केस की लिस्टिंग कर उसकी सुनवाई करने की गुजारिश की है. याचिकाकर्ता की ओर से पेश होते हुए वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कोर्ट को बताया कि पहले मामले की सुनवाई 28 अगस्त, 2023 को होने वाली थी लेकिन उसे टाल दिया गया और अब तक मामले की सुनवाई के लिए तारीख मुकरर्र नहीं की गई है.  

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि वे रजिस्ट्रार को मामले को देखने को कहेंगे. चीफ जस्टिस ने याचिकाकर्ता के वकील से मंगलवार 7 नवंबर, 2023 को कोर्ट के समक्ष फिर से मामले की तरफ कोर्ट का ध्यान दिलाने को कहा है और ही उन्होंने भरोसा दिया कि वे मामले को देखेंगे. 

इससे पहले सेबी ने हिंडनबर्ग-अडानी मामले में किए जांच की स्टेटस रिपोर्ट को कोर्ट में जमा करा दिया है. सेबी ने अपने रिपोर्ट में बताया कि 24 मामलों में 22 मामलों की रिपोर्ट फाइनल है जबकि 2 मामलों की जांच रिपोर्ट अंतरिम है. 2 मार्च 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को मामले की जांच का आदेश दिया था.  फिर मई महीने में कोर्ट ने सेबी को तीन महीने के भीतर अडानी समूह के खिलाफ हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में लगाये गए आरोपों की जांच पूरी कर कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट जमा कराने को कहा था.  

हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी समूह के मार्केट वैल्यू में 140 बिलियन डॉलर की कमी आ गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने शेयर बाजार के रेग्यूलेटर होने के नाते सेबी से ये पता लगाने को कहा था कि अडानी समूह की ओर से नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया गया है. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व न्यायाधीश  ए एम सप्रे की अध्यक्षता में एक कमिटी का भी गठन करने का ऐलान किया था. कमिटी से निवेशकों के हितों की रक्षा करने को रेग्यूलेटरी नियमों को मजबूत बनाने के लिए दो महीने के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था.   

24 जनवरी 2023 को शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह पर शेयरों के भाव को धोखाधड़ी कर बढ़ाने का आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट जारी किया था. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी समूह के शेयर बाजार में लिस्टेड स्टॉक्स 85 फीसदी नीचे जा लुढ़के. इसके चलते निवेशकों को खासा नुकसान हुआ. फिर हिंडनबर्ग के आरोपों के मद्देनजर अडानी समूह के खिलाफ जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी.  

ये भी पढ़ें

Shark Tank India: अश्नीर ग्रोवर ने शार्क टैंक में 12 जज होने पर कसा तंज, बता डाला इसे जजों का ही ऑडिशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Trump on Hormuz: अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?
अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?
E20 News: भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल
भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल
Hormuz Crisis: 170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज
170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज
India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
CETA: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget