एक्सप्लोरर

काम की खबर: हेल्थ इंश्योंरेंस टॉप-अप है बड़े काम का, जानें इसके फायदे

अमूमन हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज तीन से पांच लाख रुपये का होता है, जो कई बार आपके इलाज के खर्चे को पूरा नहीं कर पाता है. ऐसे में टॉप-अप बहुत कारगर साबित होता है.

हेल्थकेयर पर जिस तरह का खर्चा बढ़ता जा रहा है, उससे कई बार आपका हेल्थ इंश्योरेंस कवर पूरा नहीं पड़ता है. अमूमन हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज तीन से पांच लाख रुपये का होता है, जो कई बार आपके इलाज के खर्चे को पूरा नहीं कर पाता है. ऐसे में काम आता है हेल्थ इंश्योरेंस टॉप अप प्लान. इसे सुपर टॉप ऑप प्लान या हेल्थ इंश्योरेंस टॉप-अप बेनिफिट भी कहा जाता है.

क्या है टॉप-अप प्लान? 

यह एक एड-ऑन प्लान है यानि अतिरिक्त प्लान, जो आपके हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के साथ जुड़ा  होता है. यह आपके सम एश्योर्ड यानी जितने का आप इंश्योरेंस कराते हैं, उससे ज्यादा के खर्चे को कवर करता है. यह सस्ता तो नहीं होता लेकिन यह काफी हाई कवरेज देता है. आप किसी भी इंश्योरेंस कंपनी का प्रीमियम देख कर इसे चुन सकते हैं.

कितनी राशि करता है कवर ?

टॉप-अप प्लान अतिरिक्त 50 हजार रुपये से लेकर 15 लाख तक के मेडिकल खर्च को कवर कर सकता है. टॉप-अप प्लान का फायदा यह होता है कि यह नए मेडिकल इंश्योरेंस प्लान से सस्ता होता है.

एक व्यक्ति से लेकर फ्लोटर कवर दोनों में फायदा

टॉप-अप प्लान का फायदा एक व्यक्ति के लिए फ्लोटर पॉलिसी के तहत उठाया जा सकता है. एक ही प्लान के तहत खुद, पति या पत्नी, आश्रित बच्चों और आश्रित माता-पिता को कवर किया जा सकता है और एक पॉलिसी में शामिल परिवार के सदस्यों की कुल संख्या छह तक हो सकती है.

कोई मेडिकल स्क्रीनिंग नहीं

इंश्योरेंस कंपनियां टॉप-अप प्लान के लिए कोई मेडिकल स्क्रीनिंग नहीं करती. यहां तक कि आप दूसरी कंपनी से भी टॉप-अप लेते हैं तो भी कोई स्क्रीनिंग नहीं होती.

री-चार्ज की सुविधा

आजकल हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां री-चार्ज प्लान की सुविधा देने लगी हैं. अगर पॉलिसी के तहत सम एश्योर्ड की सीमा, पार करने के करीब आ गई हो तो तुरंत अतिरिक्त राशि का टॉप-अप मिल जाता है. अच्छी बात यह है कि यह टॉप अप प्लान सिर्फ हॉस्पिटलाइजेशन को ही कवर नहीं करता है. यह रोड और एयर एम्बुलेंस के खर्च, अंगदान करने वाले का खर्च और फ्री मेडिकल चेकअप को भी कवर करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget