एक्सप्लोरर

FD Scheme: HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी! इस खास FD स्कीम में अब 2023 तक कर पाएंगे निवेश, यहां जानें डिटेल्स

HDFC Special FD Scheme: एचडीएफसी बैंक सामान्य नागरिकों को 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल की एफडी पर 5.75% ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन केयर एफडी स्कीम के तहत 6.50% ब्याज दर मिलता है.

HDFC Special Fixed Deposit Scheme: प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक यानी एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के अगर आप ग्राहक हैं तो यह खबर आपके मतलब की है. बैंक ने मई 2022 में अपने सीनियर सिटीजन कस्टमर्स के लिए एक स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की थी. इस स्कीम का नाम है सीनियर सिटीजन केयर (HDFC Senior Citizen Care) एफडी स्कीम जिसे बैंक ने आगे बढ़ाने का फैसला किया है. अब ग्राहक इस स्कीम का फायदा मार्च 2023 तक उठा पाएंगे. यह स्कीम 30 सितंबर 2022 को खत्म होने वाली थी, लेकिन अब इस स्कीम की डेडलाइन को 31 मार्च 2023 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. बैंक ने इस एचडीएफसी बैंक के सीनियर सिटीजन केयर एफडी स्कीम को 18 मई 2022 को लॉन्च किया था. इस स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन को 5 से 10 साल की अवधि में 6.50% ब्याज दर बैंक ऑफर कर रहा है.

सामान्य नागरिकों से 0.75% का मिल रहा ब्याज दर-
आपको बता दें कि एचडीएफसी बैंक सामान्य नागरिकों को 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल की एफडी पर 5.75% ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन केयर एफडी स्कीम के तहत 6.50% ब्याज दर मिलता है. यह आम लोगों की एफडी से 0.75% ज्यादा ब्याज दर है. अब इस स्कीम में आप मार्च 2023 तक निवेश कर सकते हैं. ध्यान देने वाली बात ये हैं की एचडीएफसी बैंक ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि आरबीआई ने लगातार चौथी बार अपने रेपो रेट में इजाफे का फैसला किया है. ऐसे में बैंक अपने 60 वर्ष से अधिक के ग्राहकों को इस एफडी स्कीम के जरिए ज्यादा लाभ देना चाहता है.

इन बैंकों ने भी अपनी स्पेशल FD स्कीम की अवधि को बढ़ाया-
HDFC बैंक के अलावा कई और बैंक हैं जिन्होंने अपनी स्पेशल एफडी की अवधि को बढ़ाने का फैसला किया है. आईडीबीआई बैंक ने भी अपनी आईडीबीआई नमन सीनियर सिटीजन एफडी स्कीम की अवधि को बढ़ाने का फैसला किया है. इस स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन ग्राहकों को आम नागरिकों की तुलना में 0.75% ज्यादा ब्याज दर मिलता है. IDBI Bank की इस एफडी स्कीम में आप 31 अक्टूबर 2022 तक निवेश कर सकते हैं.

वहीं स्टेट बैंक के वेकेयर सीनियर सिटीजन टर्म डिपॉजिट स्कीम के तहत 5 साल से अधिक की एफडी स्कीम पर ग्राहकों को 0.80% ज्यादा ब्याज दर मिलता है. बैंक ने इस स्कीम की डेड लाइन को आगे बढ़ा दिया है. एसबीआई के  Wecare Deposit scheme  स्कीम में आप मार्च 2023 तक निवेश कर सकते हैं. इन सभी बैंकों ने अपने स्पेशल एफडी स्कीम की अवधि को आरबीआई के रेपो रेट 5.90% तक बढ़ाने के फैसले के बाद किया है. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Rate: क्रूड के दाम में फिर उछाल, देश में पेट्रोल-डीजल पर कैसा दिखा असर-जानें

Business Idea: दिवाली पर करनी है तगड़ी कमाई तो शुरू करें ये शानदार बिजनेस! जल्द बन जाएंगे लखपति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget