एक्सप्लोरर

HDFC RPLR Rate: एचडीएफसी ने होम लोन किया महंगा, जानिए ब्याज दरों में आज कितना इजाफा कर डाला

HDFC RPLR Rate: होम लोन देने वाली देश की अग्रणी कंपनी एचडीएफसी ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है और RPLR में इजाफा कर दिया है. इससे कंपनी के होम लोन की ब्याज दरों में इजाफा होगा.

HDFC RPLR Rate: एचडीएफसी (HDFC) ने दो महीने में दूसरी बार ब्याज दरों (Interest Rate) में बढ़ोतरी का एलान किया है. एचडीएफसी ने अपने Retail Prime Lending Rate (RPLR) में रिवीजन का फैसला ले लिया है. एचडीएफसी ने कहा है कि सभी तरह के होम लोन प्रोडक्ट पर रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट में 5 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी गई है.

क्या कहा कंपनी ने
एचडीएफसी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि कंपनी अपना RPLR बढ़ा रही है जिसके आधार पर बेंचमार्क एडडस्टेबेल रेट होम लोन (ARHL) में 5 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की गई है. ये आज एक जून से प्रभावी हो गई है. 

क्यों लिया एचडीएफसी ने ये फैसला
पिछले महीने यानी मई में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की समीक्षा में रेपो रेट में बढ़ोतरी की गई थी जिसके बाद से कई बैंकों और लोन कंपनियों का दरों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. एचडीएफसी ने इससे पिछली बढ़ोतरी रेपो रेट में इजाफे से पहले की थी और इस बार की बढ़त के पीछे एचडीएफसी ने आरबीआई के फैसले को कारण बताया है.

इससे पहले कब बढ़ाई थी एचडीएफसी ने ब्याज दरें
बता दें कि इससे पहले एचडीएफसी ने 9 अप्रैल 2022 को ब्याज दरों में 30 बेसिस प्वाइंट यानी 0.30 फीसदी का इजाफा किया था. एचडीएफसी ने कहा है कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ये फैसला आज यानी एक जून से लागू हो गया है.

जानिए एचडीएफसी के अलग-अलग कैटेगरी के लोन की नयी दरें

780+ सिबिल स्कोर वालों के लिए होम लोन की नयी दरें
7.00 फीसदी से बढ़कर 7.05 फीसदी हुआ

30 लाख रुपये तक के लोन के लिए नयी दरें
महिलाएं- 7.05 फीसदी से 7.10 फीसदी
अन्य- 7.10 फीसदी से 7.15

30 लाख से 75 लाख रुपये तक के लोन के लिए नयी दरें
महिलाएं- 7.30 फीसदी से 7.35 फीसदी
अन्य- 7.35 फीसदी से 7.40 फीसदी

75 लाख रुपये से ज्यादा के लोन के लिए नयी दरें
महिलाएं- 7.40 फीसदी से 7.45 फीसदी
अन्य- 7.45 फीसदी से 7.50 फीसदी

ये भी पढ़ें

PNB Loan Costly: पंजाब नेशनल बैंक ने बढ़ाया MCLR, महंगी हुई बैंक के लोन की EMI, जानें

eMudhra share price: ई मुद्रा के शेयरों की अच्छी लिस्टिंग, 6 फीसदी प्रीमियम के साथ की बाजार में एंट्री- जानें लेवल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?
LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?
मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget