एक्सप्लोरर

HDFC Life का चौथी तिमाही में 12 फीसदी बढ़ा मुनाफा, शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी किया ऐलान

HDFC Life Q4 Result 2022: प्राइवेट सेक्टर की बीमा कंपनी HDFC Life ने आज अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी ने मंगलवार को रिजल्ट जारी किए हैं.

HDFC Life Q4 Result: प्राइवेट सेक्टर की बीमा कंपनी HDFC Life ने आज अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी ने मंगलवार को रिजल्ट जारी किए हैं. वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 12.4 फीसदी की तेजी के साथ 357.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. वहीं, एक साल पहले की समान अवधि में उसका शुद्ध लाभ 317.94 करोड़ रुपये रहा था.

कंपनी ने शेयर मार्केट को दी जानकारी
कंपनी ने आज शेयर बाजार को इस बारे में जानकारी दी है. कंपनी ने मार्केट की दी गई जानकारी में बताया है कि जनवरी-मार्च, 2022 की अवधि में उसकी कुल आय 16,054.94 करोड़ रुपये रही जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 19,191.32 करोड़ रुपये रही थी. इसमें से शुद्ध प्रीमियम आय 14,289.66 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 12,868.01 करोड़ रुपये थी.

एक साल पहले कितना था शुद्ध लाभ
आपको बता दें प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी का 2021-22 के समूचे वित्त वर्ष में शुद्ध लाभ एक साल पहले के 1,360 करोड़ रुपये से घटकर 1,208 करोड़ रुपये रहा.

जानें क्या बोले कंपनी के CEO?
HDFC Life की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी विभा पडलकर ने कहा, ‘‘साल 2021-22 के लिए शुद्ध लाभ में आई 11 फीसदी की गिरावट की वजह यह रही कि महामारी के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के लिए ज्यादा रकम सुरक्षित रखनी पड़ी.’’ गत 31 मार्च को समाप्त हुए वित्त वर्ष में कंपनी का कुल प्रीमियम राजस्व 19 फीसदी बढ़कर 45,963 करोड़ रुपये हो गया. साल 2020-21 में यह 38,583 करोड़ रुपये रहा था.

1.70 रुपये प्रति शेयर मिलेगा लाभांश
आपको बता दें इस बीच HDFC Life के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए प्रति शेयर 1.70 रुपये का अंतिम लाभांश देने की अनुशंसा की है. निदेशक मंडल ने निजी आवंटन के आधार पर 350 करोड़ रुपये तक का कोष जुटाने के प्रस्ताव को भी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है.

यह भी पढ़ें:
Indian Railways: जरूरी खबर! ट्रेन का कराना है टिकट तो आज रात पौने तीन घंटे नहीं होगी बुकिंग, कई सेवाएं रहेंगी बंद, जानें क्यों

Airtel Payments Bank के ग्राहकों को जल्द मिलेगी FD की सुविधा, इंडसइंड बैंक के साथ किया करार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget