एक्सप्लोरर

HDFC Hikes Home Loan Rate: HDFC का झटका, होम लोन पर बढ़ाई ब्याज दरें, जानें कितनी बढ़ गई EMI

HDFC Home Loan: RBI के रेपो रेट बढ़ाने के फैसले से सरकारी से लेकर निजी बैंक और हाउसिंग फाइनैंस कंपनियां होम लोन के ब्याज दरों में बढ़ोतरी करती जा रही हैं जिसके चलते ईएमआई महंगी हो रही है.

HDFC Hikes Home Loan Rate: आरबीआई के रेपो रेट में लगातार तीसरी दफा बढ़ोतरी करने के बाद देश की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनैंस कंपनी एचडीएफसी ने होम लोन महंगा कर दिया है. जिसका बड़ा खामियाजा उन लोगों को ज्यादा उठाना होगा जो पहले से ज्यादा होम लोन की ईएमआई का भुगतान करना होगा. एचडीएफसी ने मंगलवार 8 अगस्त 2022 को 25 बेसिस प्वाइंट होम लोन के ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है. पिछले हफ्ते भी आरबीआई के मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले ही एचडीएफसी ने  25 बेसिस प्वाइंट ब्याज दरें बढ़ा दी थी. यानि आरबीआई ने 0.50 फीसदी जो रेपो रेट बढ़ाया उसका पूरा भार एचडीएफसी ने कस्टमर्स के ऊपर डाल दिया है. 

आइए आपको बताते हैं जिन लोगों का एचडीएफसी के साथ होम लोन चल रहा है उनकी ईएमआई कितनी बढ़ने वाली है. 

15 लाख रुपये का होम लोन 
मान लिजिए आपका 20 साल के लिए 15 लाख रुपये के होम लोन पर पहले 7.90 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से आपको 12,453 रुपये ईएमआई चुकाना पड़ रहा था. तो होम लोन पर ब्याज दरों में आधे फीसदी की बढ़ोतरी के बाद 8.40 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से आपको 12,923 रुपये ईएमआई देना होगा.यानि हर महीने 470 रुपये ज्यादा और पूरे साल में 5640 रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा. 

40 लाख रुपये का होम लोन 
अगर आपने 40 लाख रुपये का होम लोन 15 साल के लिए लिया हुआ है जिस पर फिलहाल 8.10 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से 38,457 रुपये ईएमआई चुकाना पड़ रहा था तो अब आपको 8.60 फीसदी ब्याज के हिसाब से आपको 39,624 रुपये ईएमआई चुकाना होगा. यानि हर महीने 1167 रुपये ज्यादा. और पूरे साल में जोड़ दें तो 14,004 रुपये ज्यादा ईएमआई देना होगा. 

50 लाख का होम लोन 
अगर 20 साल के लिए 50 लाख रुपये के होम लोन पर 8.25 फीसदी ब्याज पर के हिसाब से 42,603  रुपये ईएमआई चुकाना पड़ रहा था. लेकिन होम लोन के ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद होम लोन पर नया ब्याज दर बढ़कर 8.75 फीसदी हो जाएगा जिसके बाद 44,186 रुपये ईएमआई चुकाना होगा. यानि हर महीने 1583 रुपये ज्यादा ईएमआई का भुगतान करना होगा और एक साल में आपके बजट में 18996 रुपया का अतिरिक्त भार पड़ेगा.  

RBI का रेपो रेट बढ़ाने का असर
आरबीआई ( RBI) ने रेपो रेट ( Repo Rate) में 1.40 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए 4.90 फीसदी से बढ़ाकर 5.40 फीसदी कर दिया है. आरबीआई के फैसले के बाद हाउसिंग फाइनैंस कंपनियों से लेकर बैंकों ने कर्ज महंगा करना शुरू कर दिया है. और महंगे कर्ज ( Costly Loan) का सबसे बड़ा खामियाजा उठाना पड़ेगा उन लोगों को जिन्होंने हाल के दिनों में बैंक या हाउसिंग फाइनैंस कंपनी ( Housing Finance Loan) से होम लोन ( Home Loan) लेकर अपने आशियाना खरीदा है. बहरहाल राहत की बात ये है कि आने वाले समय में महंगाई दर कम होने की उम्मीद की जा रही है. जिसके बाद ब्याज दर बढ़ने का सिलसिला थम सकता है और हो सकता है कि आने वाले दिनों में महंगे कर्ज से राहत भी मिले. 
 

ये भी पढ़ें 

Sooji And Maida Export Ban: आटा के बाद 14 अगस्त, 2022 से मैदा और सूजी के निर्यात पर भी सरकार ने लगाई रोक

Gold Prices Today: 36 फीसदी सस्ता मिल रहा सोना! जानें सोने की कीमत और डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?
सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?
भारत या पाकिस्तान: किस मुल्क का मुसलमान है ज्यादा अमीर और खुशहाल? जानिए चौंकाने वाले आंकड़े
भारत या पाकिस्तान: किस मुल्क का मुसलमान है ज्यादा अमीर और खुशहाल? जानिए चौंकाने वाले आंकड़े
'भैया UPI कर दूं?', 10 रुपए की चाय से 314 लाख करोड़ तक, QR कोड ने कैसे बदल दी छोटे दुकानदारों की जिंदगी?
'भैया UPI कर दूं?', 10 रुपए की चाय से 314 लाख करोड़ तक, QR कोड ने कैसे बदल दी छोटे दुकानदारों की जिंदगी?
Lalit Modi: 16 साल बाद भारत लौटेंगे ललित मोदी, ED केस में ट्रिब्यूनल से मिली बड़ी राहत, बोले- नाना बनूंगा फिर...
16 साल बाद भारत लौटेंगे ललित मोदी, ED केस में ट्रिब्यूनल से मिली बड़ी राहत, बोले- नाना बनूंगा फिर...

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget