एक्सप्लोरर

HDFC Bank vs SBI: वरिष्ठ नागरिकों को स्पेशल एफडी पर किस बैंक में मिल रहा ज्यादा ब्याज

HDFC Bank vs SBI: अगर आप एचडीएफसी बैंक या एसबीआई की स्पेशल एफडी स्कीम में से किसी एक में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि कहां ज्यादा रिटर्न मिल रहा है.

HDFC Bank vs SBI: देश में निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन आज भी सीनियर सिटीजन एफडी स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं. वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए देश के कई बड़े बैंकों ने स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की है. आज हम आपको दो बड़े बैंकों यानी एचडीएफसी बैंक और एसबीआई की सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल एफडी स्कीम के बारे में बता रहे हैं. 

एचडीएफसी बैंक ने सीनियर सिटीजन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटीजन केयर एफडी (HDFC Bank Senior Citizen Care FD) लॉन्च किया है. वहीं एसबीआई ने सीनियर सिटीजन के लिए वीकेयर (SBI WeCare) एफडी स्कीम लॉन्च किया है. हम आपको दोनों एफडी स्कीम की खास बातों के बारे में जानकारी दे रहे हैं. इसके साथ ही बता रहे है कि आपको कहां ज्यादा ब्याज दर का लाभ मिलेगा.

एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटीजन केयर एफडी (HDFC Bank Senior Citizen Care FD)

एचडीएफसी बैंक 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए स्पेशल एफडी स्कीम लेकर आया है. इस स्कीम का नाम है एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटीजन केयर एफडी. बैंक इस स्कीम को साल 2020 से चला रहा है. इस स्कीम के तहत बैंक सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 0.50 फीसदी के अतिरिक्त 0.25 फीसदी और अतिरिक्त ब्याज दर ऑफर कर रहा है. 

ऐसे में बैंक इस स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन को कुल 0.75 फीसदी अतिरिक्त ब्याज दर का लाभ दे रहा है. बैंक 5 से 10 साल की एफडी स्कीम पर 7.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. यह ब्याज दर 5 करोड़ से कम की एफडी स्कीम पर ऑफर किया जा रहा है. बैंक ने इस स्कीम में निवेश की डेडलाइन को बढ़ाकर 11 मई 2024 तक के लिए कर दी है.

एसबीआई वीकेयर (SBI WeCare) की एफडी स्कीम

एसबीआई वीकेयर एफडी स्कीम को खासतौर पर एसबीआई ने सीनियर सिटीजन के लिए लॉन्च किया है. इस स्कीम के तहत ग्राहकों को बैंक 5 साल से 10 साल तक की एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है. इस स्कीम के तहत बैंक सीनियर सिटीजन को 50 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहा है. 

इस स्कीम में आप 30 सितंबर तक निवेश कर सकते हैं. बैंक 5 से 10 साल तक की इस स्पेशल एफडी स्कीम के तहत 7.50 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. ऐसे में एचडीएफसी बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम पर ग्राहकों को अधिक रिटर्न मिल रहा है.

ये भी पढ़ें-

ICICI Bank Fees: करोड़ों बैंक ग्राहकों को लगा झटका, इन बैंकिंग सेवाओं के लिए देनी होगी ज्यादा फीस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG
दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG
Bill Gates की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
बिल गेट्स की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget