एक्सप्लोरर

World's Largest Banks: एचडीएफसी बैंक की हुई इस क्लब में एंट्री, दुनिया के दिग्गजों में भारत का पहला नाम

HDFC Merger Update: एचडीएफसी बैंक के साथ समूह की ही एचडीएफसी का विलय अमल में आ चुका है. यह भारत के कॉरपोरेट इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी डील है...

भारत के कॉरपोरेट जगत की सबसे बड़ी डील यानी एचडीएफसी बैंक के साथ एचडीएफसी का विलय पूरा हो चुका है. विलय के बाद सामने आई संयुक्त कंपनी के शेयरों के बाजार में लिस्ट होते ही यह सौदा पूरा हो गया. इसके साथ ही भारत के साथ-साथ ग्लोबल बैंकिंग में भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिला.

इतनी हो गई है नई वैल्यू

रॉयटर्स की एक खबर के अनुसार, नए शेयरों की लिस्टिंग के साथ ही एचडीएफसी बैंक दुनिया की उन चुनिंदा सूचीबद्ध कंपनियों में शामिल हो गई है, जिसकी मार्केट वैल्यू 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा है. खबर के अनुसार, सोमवार के शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप करीब 151 बिलियन डॉलर यानी 12.38 लाख करोड़ रुपये हो गया.

टॉप-10 में भारत का पहला नाम

रॉयटर्स के अनुसार, इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक अब वैल्यू के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का 7वां सबसे बड़ा बैंक बन गया है. बैंकिंग जगत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब दुनिया के 10 सबसे बड़े बैंकों में भारत से कोई नाम शामिल हुआ है. इस लिस्ट में अभी अमेरिका और चीन के बैंकों का दबदबा है.

दुनिया के सबसे बड़े बैंक

वैल्यूएशन के हिसाब से अभी दुनिया का सबसे बड़ा बैंक जेपी मॉर्गन चेस (JP Morgan Chase) है, जिसकी वैल्यू 438 बिलियन डॉलर है. दूसरे स्थान पर 232 बिलियन डॉलर की वैल्यू के हिसाब से बैंक ऑफ अमेरिका (Bank Of America) और तीसरे स्थान पर 224 बिलियन डॉलर के साथ इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल बैंक ऑफ चाइना (Industrial & Commercial Bank Of China) है. वहीं 171 बिलियन डॉलर के साथ एग्रीकल्चरल बैंक ऑफ चाइना (Agricultural Bank Of China) चौथे, 163 बिलियन डॉलर के साथ वेल्स फार्गो (Wells Fargo) पांचवें और 160 बिलियन डॉलर के साथ एचएसबीसी (HSBC) छठे स्थान पर है.

इन ग्लोबल दिग्गजों से ऊपर

एचडीएफसी बैंक के बढ़े कद का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि अब इसका साइज मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) और गोल्डमैन सैश (Goldman Sachs) जैसे ग्लोबल दिग्गजों से बड़ा हो गया है. मॉर्गन स्टेनली की मौजूदा बाजार वैल्यू 143 बिलियन डॉलर है, जबकि गोल्डमैन सैश का बाजार पूंजीकरण 108 बिलियन डॉलर है. मॉर्गन स्टेनली दुनिया के सबसे बड़े बैंकों की लिस्ट में आठवें स्थान पर है, जबकि गोल्डमैन सैश 15वें पायदान पर है. टॉप-10 की लिस्ट में चाइना कंस्ट्रक्शन बैंक और बैंक ऑफ चाइना क्रमश: 9वें और 10वें स्थान पर हैं.

एसबीआई से मीलों आगे निकला

आपको बता दें कि एचडीएफसी बैंक इस सौदे से पहले ही भारत के सबसे बड़े बैंकों में से एक था, जबकि एचडीएफसी भारत का सबसे बड़ा मोर्टगेज लेंडर था. यह सौदा करीब 40 बिलियन डॉलर में हुआ और इसे भारत के कॉरपोरेट इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी डील बताया गया. सौदे के बाद एचडीएफसी बैंक भारत में अपने नजदीकी प्रतिस्पर्धी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से मीलों आगे निकल गया है.

ये भी पढ़ें: 3 महीने बाद भारत-पाकिस्तान मैच, अभी से बनने लग गए ऐसे आसमानी रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget