एक्सप्लोरर

HDFC Bank Hikes Interest Rates: एचडीएफसी बैंक ने महंगा किया कर्ज, 15 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया MCLR, महंगी हो सकती है ईएमआई!

HDFC Bank Update: एचडीएफसी बैंक ने अलग अलग टेन्योर वाले एमसीएलआर में बढ़ोतरी कर दी है. जिससे कर्ज महंगा हो गया है.

HDFC Bank Hikes Interest Rates: देश के सबसे बड़ी निजी बैंक एचडीएफसी बैंक ने कर्ज महंगा कर दिया है. बैंक के इस फैसले के चलते लोगों की ईएमआई का बढ़ाना लाजिमी है. एचडीएफसी बैंक ने एमसीएलआर  (Marginal Cost Of Lending Rates) में 15 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है. नई दरों में बढ़ोतरी 7 जुलाई, 2023 से ही लागू हो गई है.

एचडीएफसी बैंक के एमसीएलआर के बढ़ोतरी पर नजर डालें तो ओवरनाइट एमसीएलआर को 15 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 8.25 फीसदी कर दिया गया है जो पहले 8.10 फीसदी था. एक महीने के एमसीएलआर को 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के साथ 8.20 फीसदी से बढ़ाकर 8.30 फीसदी कर दिया गया है. तीन महीने के रेट को 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 8.60 फीसदी, छह महीने के रेट को 5 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 8.90 फीसदी कर दिया गया है. एक साल से ज्यादा अवधि के एमसीएलआर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. एक साल की अवधि वाला एमसीएलआर फिलहाल 9.05 फीसदी है. इसी के साथ एचडीएफसी बैंक के ज्यादातर कंज्यूमर लोन जुड़ा हुआ है.  

एचडीएफसी बैंक के एमसीएलआर में बढ़ोतरी के फैसले का असर होम लोन के ब्याज दरों पर नहीं पड़ेगा. केवल पुराने पर्सलन लोन और फ्लोटिंग ऑटो लोन जो एमसीएलआर आधारित है उसके ब्याज रेट पर असर पड़ेगा. बैंकों का होम लोन रेपो रेट से लिंक्ड होता है. 

एचडीएफसी बैंक का एमसीएलआर बढ़ाने का फैसला हैरान करने वाला है. क्योंकि बीते दो मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक में आरबीआई ने पॉलिसी रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया है. और जानकारों का मानना है कि अगस्त की पॉलिसी बैठक में भी आरबीआई पॉलिसी रेट्स को मौजूदा दरों पर बरकरार रख सकता है.     

बहरहाल एचडीएफसी बैंक के लिए ये महीना बेहद खास है. हाउसिंग फाइनैंस कंपनी एचडीएफसी का एक जुलाई 2023 से एचडीएफसी बैंक में विलय हो चुका है. 13 जुलाई से स्टॉक एक्सचेंज पर एचडीएफसी के शेयर में ट्रेडिंग बंद हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें 

Jio Financial Demerger: रिलायंस के शेयरधारकों को मिलेगा जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर, जल्द होगा डिमर्जर का ऐलान!

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget