एक्सप्लोरर

HDFC बैंक के आदित्य पुरी हैं सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले बैंकर, 18.92 करोड़ रुपये का ’वेतन-भत्ता’ किया हासिल

एचडीएफसी बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य पुरी ने बीते वित्त वर्ष 2019-20 में कुल 18.92 करोड़ रुपये बतौर वेत्तन भत्ते के रूप में हासिल किए हैं. इस तरह वो देश में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले बैंकर बन गए हैं.

Highest paid Banker: प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य पुरी बीते वित्त वर्ष 2019-20 में सबसे ज्यादा वेतन-भत्ता पाने वाले बैंकर रहे हैं. बीते वित्त वर्ष में आदित्य पुरी की सैलरी और अन्य लाभ 38 फीसदी बढ़कर 18.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गए. आदित्य पुरी को एचडीएफसी बैंक को संपत्ति के लिहाज से निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक बनाने का श्रेय जाता है.

इस साल अक्टूबर में रिटायर होंगे आदित्य पुरी एचडीएफसी बैंक की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार पुरी को बीते वित्त वर्ष में शेयर ऑप्शन का इस्तेमाल करने पर 161.56 करोड़ रुपये अतिरिक्त प्राप्त हुए हैं. पुरी इस साल अक्टूबर में 70 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद रिटायर होने जा रहे हैं. 2018-19 में उन्हें शेयर ऑप्शन के रूप में 42.20 करोड़ रुपये मिले थे.

पुरी के उत्तराधिकारी के रूप में जगदीशन का नाम बताया जाता है कि पुरी के उत्तराधिकारी के रूप में जिन उम्मीदवारों के नाम पर विचार चल रहा है उनमें समूह प्रमुख और ‘चेंज एजेंट’ शशिधर जगदीशन भी शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार जगदीशन को बीते वित्त वर्ष में 2.91 करोड़ रुपये की सैलरी मिली.

आईसीआईसीआई बैंक के संदीप बख्शी को मिले 6.31 करोड़ रुपये देश के निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप बख्शी को (सीईओ) को पूर्ण रूप से प्रमुख के रूप में पहले साल यानी बीते वित्त वर्ष में 6.31 करोड़ रुपये का वेतन और अन्य लाभ मिला है. बैंक की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.

एक्सिस बैंक के सीईओ अमिताभ चौधरी को मिले 6.01 करोड़ रुपये इसी तरह एक्सिस बैंक की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ चौधरी को 2019-20 में कुल 6.01 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक मिला. 2018-19 की अंतिम तिमाही में उन्हें 1.27 करोड़ रुपये का वेतन-भत्ता मिला था.

कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय कोटक के वेतन में आई गिरावट कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय कोटक के वेतन में बीते वित्त वर्ष में गिरावट आई. उनके पास बैंक की 26 फीसदी हिस्सेदारी भी है. बैंक की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार बीते वित्त वर्ष में कोटक का कुल वेतन 2.97 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के 3.52 करोड़ रुपये से 18 फीसदी कम है.

ये भी पढ़ें

कोरोना कवच बीमा पॉलिसी हो रही हैं बेहद पॉपुलर, कई इंश्योरेंस कंपनियों ने दी जानकारी

कोरोना के चलते रिटेल कारोबारियों को 15.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान, 20 फीसदी दुकानें बंद होने का खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 अगस्त से 9 अगस्त तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट
3 अगस्त से 9 अगस्त तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट
सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड और चांदी का लेटेस्ट भाव
सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड और चांदी का लेटेस्ट भाव
आज कितने में मिल रहा है LPG सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल गैस का ताजा रेट
आज कितने में मिल रहा है LPG सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल गैस का ताजा रेट
आज पेट्रोल-डीजल के दाम बदले या नहीं? घर से निकलने से पहले जानें अपने शहर का ताजा रेट
आज पेट्रोल-डीजल के दाम बदले या नहीं? घर से निकलने से पहले जानें अपने शहर का ताजा रेट

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget