एक्सप्लोरर

HCL Salary Hike: शिव नादर की कंपनी ने बढ़ाई जूनियर एम्पलॉयज की सैलेरी, सीनियर्स कर रहे दो सालों से इंतजार

HCL Salary Hike News: आईटी कंपनी एचसीएल टेक ने दो साल से अपने सीनियर स्टाफ की सैलरी नहीं बढ़ाई है. इस फाइनेंशियल ईयर में नौ महीने की देरी से केवल जूनियर कर्मचारियों को मामूली सैलरी हाइक मिली है.

Salary Hike Update: परोपकार के कामों के लिए चर्चित शिव नादर की अगुवाई वाली आईटी कंपनी एचसीएल टेक ने दो साल से अपने सीनियर स्टाफ की सैलरी नहीं बढ़ाई है. इस फाइनेंशियल ईयर में नौ महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई उम्मीद नहीं दिख रही है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, नौ महीने देरी से जूनियर कर्मचारियों को मामूली सैलरी हाइक मिली है. इस लेवल से ज्यादातर कर्मचारियों के वेतन में केवल एक से दो फीसदी का इजाफा हुआ है. टॉप परफॉर्मर्स की सैलरी में तीन से चार फीसदी की हाइक की गई है. यह एचसीएल मैनेजमेंट की उस घोषणा के उलट है, जिसके तहत औसत सात फीसदी और टॉप परफॉर्मर को 12-15 फीसदी तक सैलरी हाइक देने की घोषणा की गई थी.

ग्लोबल चैलेंज का सामना कर रही आईटी इंडस्ट्री

देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज दूसरी आईटी कंपनियों की ही तरह वैश्विक स्तर पर पैदा हुई परिस्थितियों का सामना कर रही है. ग्लोबल चैलेंज के कारण प्रॉफिट मार्जिन घटने से बचाने के लिए कंपनी की ओर से सैलरी हाइक पर संभलकर कदम उठाया जा रहा है. क्योंकि, किसी भी कंपनी में वेज बिल उसके सालाना बजट का बहुत बड़ा हिस्सा होता है. मनी कंट्रोल के सवालों के जवाब में एचसीएल की ओर से बताया गया कि हर साल उनकी कंपनी में बड़ी तादाद में लोग ज्वाइन करते हैं. वे सालभर बाद ही इन्क्रीमेंट पा सकते हैं. अभी के इन्क्रीमेंट के समय वैसे लोगों का टर्म नहीं आया होगा. यह उसी के कारण है. इसके अलावा इन्क्रीमेंट के समय परफॉर्मेंस भी काफी मैटर करता है.

नारायणमूर्ति की कंपनी ने भी सैलरी हाइक टाली

सैलरी हाइक में देरी करने वाली एचसीएल कोई देश की पहली आईटी कंपनी नहीं है. इसके पहले नारायणमूर्ति की कंपनी इंफोसिस भी अपने एम्पलॉयज की सैलरी हाइक टाल चुकी है. नौ महीने बीत जाने के बाद अब इसके संकेत दिए जा रहे हैं. इसकी भी अभी तक घोषणा नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें:  

Crorepati Tips: रिटायरमेंट तक 50 करोड़ का कॉरपस बनाने का फॉर्मूला मिलेगा यहां पर!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget