एक्सप्लोरर

Gujarat Toolroom: इस भारतीय कंपनी ने जाम्बिया में खरीदा खदान, साल भर में 500 पर्सेंट चढ़ चुका है शेयर

Gujarat Toolroom Share Price: इस शेयर के भाव पर आज भी अपर सर्किट लगा हुआ है. पिछले एक साल में इसने जबरदस्त रिटर्न दिया है...

शेयर बाजार आज भले ही लाल निशान में कारोबार कर रहा है, लेकिन उसके बाद भी कई शेयरों में शानदार तेजी दिख रही है. ऐसा ही एक शेयर है गुजरात टूलरूम का, जिसके ऊपर आज अपर सर्किट लगा हुआ है. इसके शेयर पर एक दिन पहले मंगलवार को भी अपर सर्किट लगा हुआ था.

दूसरे दिन भी लगा हुआ है अपर सर्किट

दोपहर के कारोबार में गुजरात टूलरूम का शेयर बीएसई पर 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 54.22 रुपये के स्तर पर था. इससे पहले कल भी शेयर 5 पर्सेंट चढ़ा था. आज यह शेयर खुलते ही 5 पर्सेंट चढ़ गया था. इस शेयर का 52-वीक का हाई लेवल 60.32 रुपये का है, जबकि 52-वीक का लो लेवल 8.58 रुपये का है. इस तरह देखें तो इसके भाव में साल भर में 500 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई है.

इस खबर से रॉकेट बने शेयर

कैपिटल गुड्स कैटेगरी में लिस्टेड यह कंपनी माइन्स एंड मिनरल्स का काम करती है. हाल ही में कंपनी ने जाम्बिया में एक खदान का अधिग्रहण किया है. कंपनी ने इसके बारे में मंगलवार को शेयर बाजार को बताया था. उसने बताया था कि उसने जाम्बिया में 6 हेक्टेयर के एक खदान का अधिग्रहण किया है. इस डील से कंपनी के राजस्व में अच्छी वृद्धि होने की उम्मीद है.

नए खदान से इतने राजस्व की उम्मीद

कंपनी के अनुसार, उसने जो नया खदान खरीदा है, उसमें कॉपर, कोबाल्ट, गोल्ड, निकेल, मैंगनीज, बेरिलियम, सल्फर, जिंक, कोयला, लौक अयस्क, चूना पत्थर, यूरेनियम आदि मिल सकते हैं. कंपनी को उम्मीद है कि खदान के हर एक हेक्टेयर से उसे सालाना 15-20 मिलियन डॉलर का राजस्व मिल सकता है. उसने कहा कि खदान के चालू हो जाने के बाद उसका सालाना राजस्व कम से कम 700 करोड़ रुपये हो जाएगा.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: 15 लाख करोड़ के पार निकला एमकैप, अडानी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया सत्य की जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी
इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी
Dearness Allowance: कितने प्रकार के होते हैं डीए और कैसे तय होती है दर?
Dearness Allowance: कितने प्रकार के होते हैं डीए और कैसे तय होती है दर?
सऊदी अरब में कितने भारतीय काम करते हैं, कितना पैसा भारत आता है?
सऊदी अरब में कितने भारतीय काम करते हैं, कितना पैसा भारत आता है?
न नौकरी ना चाकरी, अभिजीत दीपके पहनते हैं 30 हजार के जूते! कमाई का जरिया क्या?
न नौकरी ना चाकरी, अभिजीत दीपके पहनते हैं 30 हजार के जूते! कमाई का जरिया क्या?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget