एक्सप्लोरर

GST Return: छोटे दुकानदारों को लिए बड़ी खुशखबरी, नहीं भरना होगा रिटर्न, सरकार ने किया ऐलान

GST Benefit: वित्त मंत्रालय के इस फैसले से छोटे कारोबारियों को बहुत राहत मिलेगी. मंत्रालय ने फैसले की जानकारी एक ट्वीट से दी.

GST Return: केंद्र सरकार की ओर से छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. वित्त मंत्रालय ने जीएसटी रिटर्न भरने वाले छोटे कारोबारियों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए उन्हें जीएसटीआर-9 भरने से छूट दे दी है. यह फॉर्म 2 करोड़ रुपये तक का कारोबार करने वाले छोटे बिजनेसमैन को भरना पड़ता है इसमें उन्हें सालाना रिटर्न दाखिल करना पड़ता था. अब छोटे व्‍यापारियों को यह फार्म भरने से मुक्ति मिल गई है.

ट्वीट कर दी जानकारी, 65 फीसदी बढ़ गए जीएसटी दाखिल करने वाले 

फाइनेंस मिनिस्ट्री ने अपने एक्‍स हैंडल पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. मंत्रालय के अनुसार, जीएसटी रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्‍या 5 साल में 65 फीसदी बढ़ गई है. अप्रैल, 2023 तक जीएसटी रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या 1.13 करोड़ हो गई. जीएसटी के तहत पंजीकृत टैक्स देने वालों की संख्या अब 1.40 करोड़ हो गई, जो अप्रैल, 2018 में 1.06 करोड़ ही थी.

90 फीसदी लोग भर रहे रिटर्न 

वित्त मंत्रालय ने बताया कि जीएसटी नियमों और प्रक्रियाओं बनाने की वजह से लोगों में रिटर्न दाखिल करने का उत्साह बढ़ा है. चालू वित्त वर्ष में फाइलिंग माह के अंत तक 90 प्रतिशत पात्र करदाता जीएसटीआर-3बी रिटर्न भर रहे हैं. जीएसटी लागू होने के पहले वर्ष 2017-18 में यह आंकड़ा 68 फीसदी ही था. हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने भी लोकसभा में जीएसटी आंकड़ों को जारी करते हुए खुशी जाहिर की थी. 

जीएसटी संग्रह 1.60 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया

एक जुलाई, 2017 को जीएसटी लागू किया गया था. इसमें उत्पाद शुल्क, सेवा कर और वैट जैसे एक दर्जन से अधिक स्थानीय करों को शामिल किया गया था. जीएसटीआर-3बी दाखिल करने वालों की संख्या अप्रैल, 2018 में 72.49 लाख से बढ़कर अप्रैल, 2023 तक 1.13 करोड़ हो गई. नवंबर में मासिक जीएसटी संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा. चालू वित्त वर्ष में यह छठी बार है कि मासिक सकल जीएसटी संग्रह 1.60 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया.

ये भी पढ़ें 

LIC Plan: आजादी के 100वें साल तक सबको मिलेगा इंश्योरेंस, गांवों के लिए आएंगे विशेष प्रोडक्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget